Mandsaur accident: भीषण सड़क हादसा, बाइक को टक्कर मार कुएं में गिरी कार, हादसे में 6 लोगों की मौत... रेस्क्यू ऑपरेशन जारी – RGH NEWS
देश

Mandsaur accident: भीषण सड़क हादसा, बाइक को टक्कर मार कुएं में गिरी कार, हादसे में 6 लोगों की मौत… रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Mandsaur accident मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के नारायणगढ़ थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया, यहां रविवार दोपहर को श्रद्धालुओं से भरी वैन बिना मुंडेर के कुएं में जा गिरी। जानकारी के अनुसार हादसे में 5 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। हादसे में 3 साल की मासूम समेत चार लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है बाइक को टक्कर मारने के बाद वैन बेकाबू होकर कुएं जा समाई। हादसे में बाइक सवार के साथ ही रेस्क्यू ऑपरेशन कुएं में उतरे एक व्यक्ति की गैस रिसाव के कारण मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कुएं में गिरी वैन में 7-8 लोग अब भी फंसे हुए हैं। हादसे की खबर लगते ही डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा, पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे गए हैं, बचाव कार्य जारी है।

 

बेकाबू होकर बिना मुंडेर के कुएं में गिरी वैन

जानकारी के अनुसार यह दर्दनाक हादसा रविवार दोपहर करीब 1:15 बजे नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के बूढ़ा-टकरावत फंटे पर हुआ, यहां बाइक को टक्कर मारकर ईको वैन बेकाबू होकर बगैर मुंडेर वाले कुएं में गिर गई। जानकारी के अनुसार हादसे में 5 लोगों की मौत हुई है। मृतकों में बाइक सवार भी शामिल है। वाहन सवार में सभी लोग नीमच जिले के मनासा क्षेत्र स्थित आंतरी माता मंदिर दर्शन के लिए निकले थे। ये लोग उज्जैन के उन्हेल से मंदिर के लिए निकले थे।

 

हादसे के बाद मचा हड़कंप, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना स्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एक स्थानीय व्यक्ति मनोहर सिंह कुएं में गैस रिसाव के कारण बेहोश हो गए और उनकी मौत हो गई। प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में सहायता की। पुलिस की टीम स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू में जुटी है। क्रेन की सहायता से कुएं में गिरी वैन को बाहर निकाला गया। घायल यात्रियों को मंदसौर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में बच्चे भी शामिल है।

 

ये खबर भी पढ़ें… CG News Today: छत्तीसगढ़ के इस जिले में सेक्स रैकेट का हुआ खुलासा, 1500 से लेकर 2500 तक में होती थी सौदा, तीन लड़कियों सहित पढ़े पूरी खबर

 

वैन में फंसे लोग, बचाव में जुटी पुलिस

Mandsaur accidentबताया जा रहा है कि कुएं में गिरी वैन में अभी भी कई लोग फंसे हुए हैं। वहीं, घायलों को मंदसौर जिला अस्पताल में भेजा गया है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर कलेक्टर अदिति गर्ग, पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद, एएसपी गौतम सोलंकी, एसडीओपी नरेंद्र सोलंकी मौके पर पहुंचे हैं। साथ ही उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा घटनास्थल स्थल पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। प्रशासन की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है।

Related Articles

Back to top button