शिक्षा

NTPC Opening 2025: NTPC में इंजीनियर और एग्जीक्यूटिव के विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन…

NTPC Opening 2025 एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (NGEL) ने इंजीनियर और एग्जीक्यूटिव के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार 16 अप्रैल 2025 से शुरू हुई इस ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के तहत 6 मई 2025 तक अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी NGEL की आधिकारिक वेबसाइट ngel.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

 

NTPC Opportunity 2025: रिक्तियों का विवरण

 

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 182 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। पदवार विवरण इस प्रकार है:

 

इंजीनियर (RE-Civil): 40 पद

इंजीनियर (RE-Electrical): 80 पद

इंजीनियर (RE-Mechanical): 15 पद

एग्जीक्यूटिव (RE-HR): 07 पद

एग्जीक्यूटिव (RE-Finance): 26 पद

 

योग्यता और आयु सीमा

 

इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी के पास संबंधित विषय में BE/B.Tech, ME/M.Tech, MBA, PG डिप्लोमा, CA या CMA जैसी शैक्षिक योग्यताएं होनी चाहिए। इसके साथ ही संबंधित क्षेत्र में कार्य अनुभव आवश्यक है।

 

आवेदकों की अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि आरक्षित श्रेणियों (SC/ST/OBC आदि) के उम्मीदवारों को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

 

Read more GST on UPI Payment: 2,000 रुपए से अधिक के UPI ट्रांजैक्शन पर नहीं लगेगा GST, वित्त मंत्रालय ने किया स्पष्ट..

 

आवेदन प्रक्रिया

 

आधिकारिक वेबसाइट ngel.in पर जाएं।

भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

नए पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें और आवश्यक जानकारी भरें।

लॉग इन करने के बाद आवेदन फॉर्म को पूरा करें।

आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

आवेदन पत्र सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

 

आवेदन शुल्क

जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग: ₹500

SC/ST/PwBD/XSM वर्ग: कोई शुल्क नहीं

 

NTPC Opening 2025भर्ती से जुड़ी अन्य जरूरी जानकारी और विस्तृत दिशा-निर्देशों के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें, जो वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Related Articles

Back to top button