Re-NEET UG Result: किसी भी समय जारी हो सकता है NEET UG Result, ये है डायरेक्ट लिंक – RGH NEWS
शिक्षा

Re-NEET UG Result: किसी भी समय जारी हो सकता है NEET UG Result, ये है डायरेक्ट लिंक

Re-NEET UG Result राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी NTA के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है कि Re-NEET UG Result Date 20 जुलाई तक जारी किया जा सकता है। हालांकि इस खबर पर एनटीए की ओर से अभी तक कोई आधारिक पुष्टि नहीं की गई है। बता दें, आमतौर पर नीट यूजी परीक्षा के 45 दिनों के भीतर परिणामों की घोषणा कर दी जाती है।

 

 

ऐसे में परीक्षा में शामिल हुए अधिकतर छात्रों का सवाल है कि क्या Re-NEET Exam की वजह से NEET UG Result देरी से जारी किया जाएगा। साथ ही छात्रों के मन में एक सवाल यह भी है कि क्या परीक्षा में देरी होने के कारण MBBS की पढ़ाई भी देरी से प्रारंभ होगी।

 

कब जारी होगा रिजल्ट

एनटीए के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है कि Re-NEET UG 2026 परीक्षा का परिणाम 20 जुलाई तक जारी किया जा सकता है। लेकिन NTA की ओर से रिजल्ट जारी करने से संबंधित फिलहाल कोई आधिकारिक नोटिस जारी नहीं किया गया है।

 

 

क्या देरी से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र

री-नीट परीक्षा के कारण तमाम छात्रों के मन में एक सवाल यह भी है कि क्या इस बार MBBS की पढ़ाई यानी नया शैक्षणिक सत्र देरी से शुरू होगा। इस पर एनटीए के वरिष्ठ अधिकारी ने छात्रों को आश्वाशन देते हुए कहा है कि री-नीट परीक्षा के कारण एमबीबीएस शैक्षणिक सत्र पर कोई प्रभाव नहीं पडे़गा और नया शैक्षणिक सत्र समय पर समय पर जल्द ही शुरू होगा।

 

 

 

MBBS काउंसलिंग कब होगी शुरू

Re-NEET UG Resultएनटीए की ओर से काउंसलिंग कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है। रिजल्ट जारी होने के बाद जल्द ही MBBS में दाखिला लेने के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान चयनित किए गए छात्रों को अपनी पसंद के मेडिकल कॉलेज का चयन करने का मौका दिया जाएगा। काउंसलिंग प्रक्रिया के बाद अलॉटमेंट रिजल्ट जारी किया जाएगा। अलॉटमेंट लिस्ट में जिन भी छात्रों का नाम शामिल होगा। उन्हें निर्धारित दस्तावजों के साथ अलॉट किए गए संस्थान मे रिपोर्ट करना होगा।

 

NTA NEET 2026 रिजल्ट डाउनलोड लिंक (Result Link) जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। कैंडिडेट्स को NEET 2026 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए अपनी लॉगिन डिटेल्स डालनी होंगी।

Related Articles

Back to top button