राजनीतिक

Himani Narwal Murder: सूटकेस में मिला कांग्रेस ये बड़े नेता का शव, राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो’ यात्रा में आई थीं नजर…

Himani Narwal Murder हरियाणा के रोहतक जिले के सांपला कस्बे में कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता का शव एक सूटकेस में बरामद हुआ। शव की पहचान कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता हिमानी नरवाल के रूप में हुई, जो कांग्रेस की सक्रिय सदस्य थीं। वह राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी शामिल हुई थीं। इसके अलावा पहले वह पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और दीपेंद्र सिंह हुड्डा के चुनाव प्रचार में भी सक्रिय रही हैं। अब हिमानी नरवाल की मां ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि चुनाव और पार्टी ने उनकी बेटी की जान ले ली। उनका कहना है कि पार्टी की ओर से अभी तक किसी ने जानकारी नहीं ली है।

 

पार्टी की वजह से बने दुश्मन

मृतक महिला कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की मां सविता ने बताया, “चुनाव और पार्टी ने मेरी बेटी की जान ले ली। इस वजह से उसने कुछ दुश्मन बना लिए। ये (अपराधी) पार्टी से भी हो सकते हैं, उसके दोस्त भी हो सकते हैं। 28 फरवरी को वह घर पर थी। हमें पुलिस स्टेशन से (घटना के बारे में) फोन आया, जिसके बाद हमें इसकी जानकारी मिली। मेरी बेटी आशा हुड्डा (भूपिंदर सिंह हुड्डा की पत्नी) के बहुत करीब थी, जब तक उसे न्याय नहीं मिल जाता, मैं उसका अंतिम संस्कार नहीं करूंगी।

कांग्रेस से 10 साल से जुड़ी थीं हिमानी

उन्होंने आगे कहा, “मेरे बड़े बेटे की 2011 में हत्या कर दी गई और हमें कभी न्याय नहीं मिला। हम डर में रहते थे। मैं अपने दूसरे बेटे को यहां से लेकर BSF कैंप चली गई। चुनाव के बाद, हिमानी पार्टी से थोड़ा निराश हो गई थी। उसने कहा कि उसे नौकरी चाहिए और वह पार्टी के लिए ज्यादा काम नहीं करना चाहती। वह पिछले 10 सालों से कांग्रेस से जुड़ी हुई थी। वह शादी करने के लिए भी राजी हो गई थी। मैंने खुद सुबह आशा हुड्डा को फोन किया था, लेकिन मेरा फोन रिसीव नहीं हुआ।” मृतका के भाई जतिन ने बताया, “उन्होंने राहुल गांधी के साथ पदयात्रा भी की थी।”

भूपेंद्र हुड्डा ने की जांच की मांग

Himani Narwal Murderवहीं वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इस मामले पर कहा, “उसका शव अभी शवगृह में है। कांग्रेस कार्यकर्ता वहां गए हैं, स्थानीय विधायक के सहयोगी वहां गए हैं। स्थानीय विधायक भारत भूषण बत्रा उनसे मिलने जाएंगे, वे संपर्क में हैं। हमने जांच की मांग की है और कहा है कि दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए। चाहे वह पार्टी का कोई व्यक्ति था या बाहर का, यह जांच से ही पता चलेगा।”

Related Articles

Back to top button