CAG Report: दिल्ली विधानसभा में 'शराब घोटाले' की CAG रिपोर्ट पेश... – RGH NEWS
देश

CAG Report: दिल्ली विधानसभा में ‘शराब घोटाले’ की CAG रिपोर्ट पेश…

CAG Report दिल्ली में सत्तारूढ़ बीजेपी सरकार आज विधानसभा में CAG रिपोर्ट पेश करेगी, जिसमें पिछली AAP सरकार के दौरान मुख्यमंत्री आवास और मोहल्ला क्लीनिक्स के रिनोवेशन में कथित अनियमितताओं सहित अन्य मुद्दों पर खुलासे के दावे किए जा रहे हैं. रिपोर्ट में उसी बंगले का जिक्र है, जिसमें दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रहते थे. रिपोर्ट में कहा गया है कि 6 फ्लैग स्टाफ रोड वाले बंगले को और बड़ा करने के लिए नियमों का उल्लंघन करके कैंप ऑफिस और स्टाफ ब्लॉक को भी उसमें मिला लिया गया था.

शराब नीति घोटाले पर CAG रिपोर्ट में क्या?

1- शराब नीति में खामियों के कारण सरकार को ₹2,026 करोड़ का नुकसान हुआ.

2- शराब नीति बनाने से पहले विशेषज्ञों की सलाह ली गई थी, लेकिन उनकी सिफारिशों को माना नहीं गया.

3- जिन कंपनियों की शिकायतें थीं या जो घाटे में चल रही थीं, उन्हें भी लाइसेंस दिए गए.

4- कैबिनेट और उपराज्यपाल यानी एलजी से कई बड़े फैसलों पर मंजूरी नहीं ली गई.

5- शराब नीति के नियमों को विधानसभा में पेश भी नहीं किया गया.

CAG Report6- कोविड-19 के नाम पर ₹144 करोड़ की लाइसेंस फीस माफ कर दी गई, जबकि ऐसा करने की कोई जरूरत नहीं थी.

7- सरकार ने जो लाइसेंस वापस लिए, उन्हें फिर से टेंडर प्रक्रिया के जरिए आवंटित नहीं किया, जिससे ₹890 करोड़ का नुकसान हुआ.

8- जोनल लाइसेंस धारकों को छूट देने से ₹941 करोड़ का और नुकसान हुआ.

9- सिक्योरिटी डिपॉजिट राशि ठीक से ना वसूलने के कारण ₹27 करोड़ का नुकसान हुआ.

10- शराब की दुकानें हर जगह समान रूप से नहीं बांटी गईं.

Related Articles

Back to top button