छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: छत्तीसगढ़ के CM विष्णु देव साय के कार्यक्रम से पहले बड़ा हादसा, करंट की चपेट में आने से 1 मजदूर की मौत

Cg News कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज 13 जनवरी को कोण्डागांव पहुंचे। जहां उनके आगमन से पूर्व विभिन्न संगठनों द्वारा स्वागत फ्लेक्स लगाए जा रहे थे। इसी क्रम में गीतांजलि स्टेशनरी के शार्दुल ब्रदर्स द्वारा अपनी दुकान के सामने मुख्यमंत्री के स्वागत केलिए फ्लेक्स लगाया जा रहा था। फ्लेक्स लगाने के दौरान वह पास ही स्थित हाई-टेंशन लाइन की चपेट में आ गया।

इस हादसे में एक मजदूर, दिकलेश्वर सोढ़ी (36) पिता साधुराम सोढ़ी, की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा मजदूर, विजय यादव (40) पिता स्व. मंगल राम यादव, गंभीर रूप से झुलस गया। इस घटना के बाद घायल विजय यादव को उपचार के लिए कोण्डागांव के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

Cg News घटना गीतांजलि स्टेशनरी के पास स्थित पोस्ट ऑफिस कार्यालय के सामने हुई। मजदूरों को फ्लेक्स लगाने का कार्य कोण्डागांव के देव प्रिंटर्स द्वारा सौंपा गया था। मृतक और घायल दोनों बाजार पारा, कोण्डागांव के निवासी थे।

 

Related Articles

Back to top button