Cg News: “CGBSE” बोर्ड 10वीं-12वीं प्री- परीक्षा का टाइम टेबल जारी, आइए जानते हैं कब से कब तक होंगी परीक्षाएं

Cg News: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर ने 10वीं 12वीं प्री बोर्ड की परीक्षा के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया है. CGBSE की 10वीं और 12वीं की प्री बोर्ड 20 जनवरी से शुरू होंगी, जो 29 जनवरी तक चलेंगी. आइये जानते है समय क्या है और टाइम टेबल कैसे डाउनलोड करना है
प्री बोर्ड परीक्षाएं का मुख्य उद्देश्य :-
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के अधिकारियों के मुताबिक, प्री-बोर्ड परीक्षा बोर्ड वार्षिक परीक्षा के जैसे ही आयोजित कराई जाएगी. ताकि बच्चों को बोर्ड के मुख्य परीक्षा में बैठने में परेशानी न हो.

प्री बोर्ड की निर्धारित समय – सारणी
CGBSE द्वारा जारी टाइम टेबल के मुताबिक, दोपहर 12 बजे स्टूडेंट क्लास रुम में पहुंच जाएंगे. इसके बाद दोपहर 12.5 मिनट में उत्तर पुस्तिका वितरित की जाएगी. फिर 12.10 बजे प्रश्न पत्र मिलेगा. इस दौरान छात्रों को 5 मिनट का समय प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए दिया जाएगा. फिर 12.15 से स्टूडेंट्स आंसर शीट में उत्तर लिखना शुरू करेंगे. जो की 3:15 तक चलेगा उसके बाद सब्मिट करना होगा.
सीजीबीएसई द्वारा जारी की प्री-बोर्ड परीक्षा की तारीख
सीजीबीएसई द्वारा जारी आधिकारिक समय सारिणी के अनुसार, छत्तीसगढ़ बोर्ड के 10वीं और 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षा 20 जनवरी से शुरू होगी. परीक्षाएं 29 जनवरी तक जारी रहेंगी.
Read more:Sex Racket Busted: दो युवक के साथ इस हाल में मिली 4 युवतियां, मौके पर मिले कई आपत्तिजनक सामान
Cg News: दिए गए वेबसाइट से डाउनलोट करें टाइम टेबल
छत्तीसगढ़ बोर्ड के 10वीं और 12वीं के छात्र इसके ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर टाइम टेबल डाउनलोड कर सकते हैं. इसके अलावा छात्र अपने संबंधित स्कूलों से भी टाइम टेबल प्राप्त कर सकते हैं. सीजीबीएसई 10वीं और 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षा का समय सारिणी 2024 आधिकारिक वेबसाइट – cgbse.nic.in पर उपलब्ध है. यदि परीक्षा से पहले या बाद में कोई बदलाव किया जाता है तो इसकी सूचना बोर्ड द्वारा दी जाएगी.



