देश

Sex Racket Busted: दो युवक के साथ इस हाल में मिली 4 युवतियां, मौके पर मिले कई आपत्तिजनक सामान

Sex Racket Busted ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में लगातार देह व्यापार की शिकायत मिलने पर पुलिस ने होटल और गेस्ट हाउस में छापामार कार्रवाई की है। इस दौरान मौके से चार महिलाओं समेत दो युवकों को हिरासत में लिया गया है। वहीं पुलिस को दो गेस्ट हाउस पर कुछ आपत्तिजनक चीजें भी मिली है। जिसके बाद गेस्ट हाउस संचालकों को वॉर्निंग देकर छोड़ दिया गया। वहीं पुलिस ने पकड़ी गई महिला और युवकों के खिलाफ शांति भंग करने का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।

दरअसल, ग्वालियर के पड़ाव थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र रेलवे स्टेशन चार नंबर के पास कुछ होटल और गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट चलता है। जिसकी सूचना पर पुलिस महिला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और होटलों और गेस्ट हाउस पर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस को दो गेस्ट हाउस में कुछ महिलाएं और युवकों के साथ कुछ आपत्तिजनक चीज भी मिली है। जिसके बाद पुलिस ने चार महिलाएं और दो युवकों को हिरासत में लेकर गेस्ट हाउस संचालकों को वॉर्निंग दी है।

Read more : Cg News: छत्तीसगढ़ साय सरकार ने किसानो को दी राहत,धान बेचने के लिए अब यहां भी मिलेगा टोकन

Sex Racket Busted: मामले में पुलिस का कहना है कि, स्थानीय लोग और आम पब्लिक की शिकायत मिलती रहती है। जिसको लेकर पुलिस लगातार छापामार कार्रवाई करती है। इससे पहले भी पड़ाव थाना पुलिस ने एक सेक्स रैकेट पकड़ा था जिसमें कुछ महिलाएं और युवक शामिल थे और ऐसी छापा मार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। फिलहाल पुलिस ने चार महिलाएं और दो युवकों के खिलाफ शांति भंग करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button