Cg News: छत्तीसगढ़ रेल यात्रियों को मिलेगी बड़ी सौगात! इतने स्पेशल ट्रेनों की जल्द होगी शुरुआत, जाने किस तारीख से होगी संचालित

Cg News: छत्तीसगढ़ में लगातार ट्रेनें रद्द होने के कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा और भीड़ भाड़ कि संख्या बनी हुयी है. लेकिन अब भारतीय रेलवे ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर दी है. बताया जा रहा है कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की तरफ से जल्द ही 14 स्पेशल ट्रेनें संचालित की जाएगी. इन गाड़ियों के नंबर भी बदल जाएंगे. इन स्पेशल ट्रेनों के लिए यात्रियों को ज्यादा किराया भी नहीं देना पड़ेगा.
Read More: Sex Racket Busted: दो युवक के साथ इस हाल में मिली 4 युवतियां, मौके पर मिले कई आपत्तिजनक सामान
1 जनवरी 2025 से चलेगी स्पेशल ट्रेनें
भारतीय रेलवे ने जारी किया आदेश.1 जनवरी 2025 से छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश से होकर 14 स्पेशल ट्रेनें संचालित करेगा. इन ट्रेनों को नियमित चलाया जाएगा, ताकि यात्रियों को परेशानियां न हो और ट्रेनों में भीड़ भी न बढ़ सके. अब तक जो भी स्पेशल ट्रेन संचालित हो रही थी, उनमें रेलवे किराया भी ज्यादा वसूल रहा था, लेकिन पिछले दिनों लगातार ट्रेनें निरस्त होने के बाद जनता का विरोध भी देखने को मिला था, जिसके चलते भारतीय रेलवे ने इन स्पेशल ट्रेनों का किराया सामान्य ही रखने की बात कही है. मतलब ट्रेनों के किराये में किसी तरह का बदलाव नहीं किया जाएगा. फिलहाल अभी भी एक महीने का इंतजार करना होगा.

Read more: Aaj Ka Rashifal: आज कार्यक्षेत्र में अच्छा लाभ मिलने के बन रहे योग्य, जानिए अपना राशिफल
Cg News: मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ की इन ट्रेनों के बदले जाएंगे नंबर
- कटनी-चिरमिरी मेमू स्पेशल ट्रेन का वर्तमान नंबर 06617 था, लेकिन अब यह ट्रेन 61617 इस नंबर से चलेगी. इसी तरह वापसी में चिरमिरी- कटनी मेमू स्पेशल ट्रेन 06618 नंबर की जगह 61602 नंबर से चलेगी.
- जबलपुर-नैनपुर पैसेंजर स्पेशल ट्रेन 05703 वर्तमान नंबर की जगह अब 51703 नंबर से चलेगी. वापसी में नैनपुर-जबलपुर पैसेंजर स्पेशल ट्रेन 05704 की जगह 51704 इस नंबर से चलेगी.
- अनूपपुर-चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन नंबर वर्तमान नंबर 05756 की जगह अब 51756 नंबर से चलेगी. चिरमिरी-अनूपपुर पैसेंजर स्पेशल ट्रेन 05755 नंबर की जगह अब 51755 नंबर से संचालित होगी.
- गोंदिया -जबलपुर पैसेंजर स्पेशल ट्रेन नंबर 05714 की जगह अब 51708 नंबर से संचालित होगी. जबकि वापसी में जबलपुर-गोंदिया पैसेंजर स्पेशल ट्रेन 05713 की जगह 51707 नंबर से चलेगी.
- मंडला फोर्ड–नैनपुर पैसेंजर स्पेशल ट्रेन 05712 की जगह अब 51712 नंबर से चलेगी. इसी तरह जबलपुर-नैनपुर पैसेंजर स्पेशल ट्रेन 05705 की जगह अब 51705 नंबर से संचालित होगी.
- नैनपुर-मंडला फोर्ड पैसेंजर स्पेशल ट्रेन 05711 की जगह नए नंबर 51711 से चलेगी. वापसी में मंडला फोर्ड–नैनपुर पैसेंजर स्पेशल ट्रेन 05710 की जगह 51710 नंबर से चलेगी.
- नैनपुर-मंडला फोर्ड पैसेंजर पैसेंजर ट्रेन 05709 की जगह अब 51709 से चलेगी. जबकि वापसी में यही ट्रेन नैनपुर-जबलपुर पैसेंजर स्पेशल 05706 की जगह 51706 नंबर से चलाई जाएगी.



