Cg News: छत्तीसगढ़ मे मौसम विभाग ने भीषण बारिश का किया अलर्ट जारी,रायगढ़ सहिये इन जिलों मे येलो अलर्ट – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: छत्तीसगढ़ मे मौसम विभाग ने भीषण बारिश का किया अलर्ट जारी,रायगढ़ सहिये इन जिलों मे येलो अलर्ट

Cg News रायपुर 14 सितंबर 2024। छत्तीसगढ़ में भीषण बारिश का दौर फिर शुरू होने वाला है। दो दिनों से बारिश का दौर थमा सा दिख रहा था, लेकिन रविवार से फिर का बारिश का दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की तरफ से जारी चेतावनी के मुताबिक अगले 24 से 48 घंटे के लिए प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश होगी। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के अलग-अलग जिलों में भारी से भारी बारिश होगी।

इन जिलों में बारिश का रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने बलरामपुर और सरगुजा जिलों में एक दो स्थानों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां अधिकांश जगहों पर तेज और मूसलाधार बारिश होगी। हालांकि शनिवार से ही इसका असर जिले में देखने को मिल रहा है। क्षेत्र में बादलों का डेरा लगा हुआ है। मौसम विभाग ने इन इलाकों में वज्रपात की भी चेतावनी दी है। रविवार के लिए इन जिलों के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि सोमवार को बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

आरेंज अलर्ट
अगले 48 घंटे के लिए बलरामपुर सहित सूरजपुर, जशपुर और कोरबा जिले के लिए आरेंज अलर्ट जारी किये गये हैं।

बारिश का येलो अलर्ट
Cg Newsमौसम विभाग ने कई जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। जिन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है, उसमें सरगुजा, जशपुर रायगढ़, कोरबा, कोरिया, महेंद्रगढ़, बिलाईगढ़, सक्ती, सारंगढ़, बिलासपुर,जांजगीर जिला शामिल हैं।

 

 

Related Articles

Back to top button