छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
Cg News: जनशताब्दी एक्सप्रेस में हुयी एक अनोखी घटना, यात्रियों के बीच बना चर्चा का विषय!

Cg News: जनशताब्दी ट्रेन में यात्रा कर रही एक गर्भवती महिला ने नैला रेलवे स्टेशन के आउटर पर ट्रेन के अंदर ही नॉर्मल डिलवरी के जरिए बच्चे को जन्म दिया। यह पूरा मामला छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले कि है। यह महिला जैजैपुर की रहने वाली है। यात्रा के दौरान हुई इस अनोखी घटना ने सभी को चौंका दिया।
Read More:Cg News: स्कूल मे हुआ बड़ा हादसा, दो स्कूली बच्चे घायल,जाने पूरा मामला
जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ
डायल 112 की मदद से महिला और बच्चे को जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया गया। डिलीवरी के तुरंत बाद महिला और नवजात को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने बताया कि दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। महिला जांजगीर-चांपा के जैजैपुर की रहने वाली है। यह घटना अपने आप में अनोखी है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है।
Follow Us