*✍️अनोखा प्रदर्शन:पेट्रोल पंप पर कांग्रेस विधायक ने फुल टैंक भरवाने वालों की उतारी आरती,कम तेल भरवाने वालो को थमाया फूल...* – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️अनोखा प्रदर्शन:पेट्रोल पंप पर कांग्रेस विधायक ने फुल टैंक भरवाने वालों की उतारी आरती,कम तेल भरवाने वालो को थमाया फूल…*

RGHNEWS रायपुर में कांग्रेस विधायक और संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों का अनोखा विरोध किया। पेट्रोल पंप पहुंचे विधायक और उनके साथियों ने फुल टैंक तेल भराने वाले लोगों को फूल देकर और आरती उतारकर सम्मानित किया। जिन लोगों ने टैंक फुल नहीं करवाए उन्हें फूल दिया गया।

विकास उपाध्याय ने कहा, बढ़ती कीमतों के बाद भी कामकाज के लिए गाड़ियों में तेल भराकर निकलना लोगों की मजबूरी है। हमने आरती की थाली लेकर ऐसे लोगों को खोजने की कोशिश की जो अब भी टंकी फुल करवा रहे हैं। पचासों लोगों में इक्का-दुक्का लोग ऐसे मिले, जिनकी आरती उतारी गई। विधायक विकास उपाध्याय ने कहा, मनमोहन सिंह की सरकार के वक्त क्रूड ऑयल की अंतरराष्ट्रीय कीमत 120 डॉलर प्रति बैरल तक चला गया था। तब भी भारत में तेल इतना महंगा नहीं हुआ था, जितना आज है।

विकास उपाध्याय ने कहा, आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 63 डॉलर प्रति बैरल है। तब भी पेट्रोल की कीमत 100 रुपए लीटर तक पहुंच गया है, तो क्या इसके लिए पिछली सरकारें जिम्मेदार है? विकास उपाध्याय ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी देश के सामने झूठ बोल रहे हैं। तेल की कीमतों में इस बढ़त की सबसे बड़ी वजह इस पर लगने वाला टैक्स है। 2013 तक पेट्रोल पर केंद्र और राज्यों के टैक्स मिलाकर करीब 44 प्रतिशत तक होता था। अब यह टैक्स 100-110 प्रतिशत तक कर दिया गया है। भाजपा के 7 साल के शासन काल में जिस तरह से पेट्रोल-डीजल सहित रसोई गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी हुई है, वह आजादी के बाद का पहला उदाहरण है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button