*✍️फूफा-मौसी-भांजा तीनो एक ही खेत में अलग-अलग स्थानों पर पड़े मिले,हाथ-पैर रस्सी से बंधे,मौसी से सामुहिक दुष्कर्म का आरोप...* – RGH NEWS
मनोरंजन

*✍️फूफा-मौसी-भांजा तीनो एक ही खेत में अलग-अलग स्थानों पर पड़े मिले,हाथ-पैर रस्सी से बंधे,मौसी से सामुहिक दुष्कर्म का आरोप…*

RGHNEWS अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक अपनी नानी के घर रजबपुर थानाक्षेत्र के एक गांव गया था।उसके मुताबिक शनिवार की रात करीब नौ बजे वह अपनी मौसी और फूफा के साथ मोटरसाइकिल से अमरोहा अपने घर लौट रहा था।

नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के बागड़पुर इम्मा गांव के पास चार लोगों ने घेरकर बाइक रुकवा ली। उसे और उसके फूफा पर चाकू मारकर घायल कर दिया और हाथ-पैर बांध गन्ने के खेत में डाल दिया। मौसी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। उनके शोर मचान पर रात में रोड से गुजरते लोग रुकने लगे तो बदमाश भाग गए।
सीओ विजय कुमार राना ने बताया कि तहरीर के आधार पर चांदनगर के रहने वाले सलमान, अली मोहम्मद, फिरोज, अब्बास के खिलाफ मारपीट और छेड़छाड़ की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म होने का जिक्र तहरीर में भी नहीं है और मौखिक जानकारी भी नहीं दी है।

उनका कहना है कि आरोप लगाने वाले युवक के मामा का आरोपियों से विवाद चल रहा है। चौदह फरवरी को दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। पंद्रह फरवरी को ममेरे भाई की तहरीर पर इन्हीं चारों आरोपियों के खिलाफ एनसीआर दर्ज की गई थी। प्रथम दृष्टया घटना पूरी तरह संदिग्ध लग रही है। फिर भी मामले की जांच की जा रही है। जैसे तथ्या सामने आएंगे, उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button