*✍️कोरोना केस फिर से तेजी से बढ़े,इस महीने में पहली बार बड़ी मात्रा में कोरोना केस,छत्तीसगढ़ में भी नए केस…*

RGHNEWS कई दिनों की राहत भरी खबरों के बाद एक बार कोरोना के बढ़ते आंकड़े चिंता पैदा करने लगे हैं. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 14,264 नए मामले सामने आए हैं. इस महीने में पहली बार इतनी बड़ी मात्रा में कोरोना के केस दर्ज हुए हैं.
इस महीने तेजी से बढ़ रहे है कोरोना के केस
मंत्रालय के मुताबिक देश में 5 दिनों से लगातार कोरोना के नए मामले बढ़ रहे हैं और ये एक बड़ी चिंता है. जनवरी के मुकाबले फरवरी में तेज़ी से मामले बढ़े हैं. अभी तक केवल महाराष्ट्र और केरल में ही कोरोना के केस बढ़ रहे थे लेकिन अब छत्तीसगढ़ में नए केस बढ़ रहे हैं. स्वास्थ्य विशेषज्ञ कह रहे हैं कि लोगों में कोविड प्रोटोकॉल को लेकर लापरवाही बढ़ रही है. जिसका खामियाजा सभी लोगों को भुगतना पढ़ रहा है.
देश में फिर से बढ़ते कोरोना का डेटा
1 जनवरी 20053
10 जनवरी 18645
20 जनवरी 13823
2 फरवरी 8635
13 फरवरी 12143
20 फरवरी 13993
21 फरवरी 14264
महाराष्ट्र के कई जिलों में लगा लॉकडाउन
मंत्रालय के मुताबिक जनवरी के मुकाबले फरवरी में एक्टिव केस ज्यादा तेजी से बढ़े हैं. बीते 5 दिनों से लगातार पहले के मुकाबले ज्यादा नए मामले सामने आए हैं. फरवरी में अब तक 11 दिन एक्टिव मामले ज्यादा आए. केरल, महाराष्ट्र, पंजाब, छत्तीसगढ़, एमपी में मामले तेज़ी से बढ़े हैं. हालात को देखते हुए महाराष्ट्र में कोरोना गाइडलाइंस को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है. वहां पर यवतमाल और अकोला जिले में लॉकडाउन लगा दिया गया है.



