*✍️अगर आप भी खाते है उड़द की दाल तो जान ले इसके अनेक फायदे,डाइजेशन को करे बेहतर…*

RGHNEWS उड़द की दाल यानी छिलके वाली काली दाल. यह स्वाद में बेहद लजीज होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है. इस दाल को आयुर्वेदिक दवाओं के रूप में भी प्रयोग किया जाता है. इसका आयुर्वेदिक नाम ‘माशा’ है. इसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फैट, विटामिन बी, आयरन, फोलिक एसिड, कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटेशियम भरपूर मात्रा में मिलते हैं. यही वजह है कि उड़द की दाल गर्भवती महिलाओं के लिए भी एक हेल्थ पैकेज की तरह काम करती है. आइए जानते हैं कि उड़द की दाल हमारी सेहत को किस तरह प्रभावित करती है.
आइए जानते हैं कि उड़द की दाल हमारी सेहत को किस तरह प्रभावित करती है.
डाइजेशन करे बेहतर
डायरिया, कब्ज, पेट में ऐंठन या सूजन की परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए अपने खाने में उड़द की दाल को जरूर शामिल करें. उड़द की दाल बवासीर और कॉलिक डिसऑर्डर की समस्याओं को दूर करने और लिवर को हेल्दी बनाने में भी कारगर है.
हार्ट के लिए अच्छी
उड़द की दाल में उच्च मात्रा में फाइबर, मैग्नीशियम और पोटैशियम होते हैं जो हमारे हार्ट की हेल्थ बनाए रखने में बहुत फायदेमंद हैं.
देती है भरपूर एनर्जी
इसमें मौजूद आयरन लाल रक्त कोशिकाओं के बनने में मदद करता है जो आपके शरीर के सभी अंगों में ऑक्सीजन ले जाने के लिए जिम्मेदार है. ऐसे में उड़द की दाल खाने से बॉडी में आयरन के साथ-साथ एनर्जी भी बनी रहती है.
हड्डियों को बनाए मजबूत
यह हड्डियों के मिनरल डेन्सिटी को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाती है. नियमित रूप से उड़द की दाल का सेवन करने से हड्डी से संबंधित समस्याओं को रोका जा सकता है.
डायबिटीज को करती है कंट्रोल
इस दाल में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है जो शुगर और ग्लूकोज के लेवल को नॉर्मल बनाए रखने में मदद करता है जिस वजह से आपकी डायबिटीज भी कंट्रोल में रहती है.
जोड़ों और मांसपेशियों के दर्द में मिलेगा आराम
अगर आप दर्द और सूजन से तुरंत राहत पाना चाहते हैं तो उड़द की दाल का पेस्ट दर्द वाली जगह पर लगाएं. इसके अलावा यह किसी भी तरह की त्वचा की जलन को कम करने, टैन और सनबर्न से छुटकारा दिलाने में भी मदद करती है.
नोट – दी गई जानकारी व सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं,कोई भी बीमारी या परेंशानी हो तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें ।



