*✍️आपको भी होता है सिर दर्द तो बार-बार होने वाले सिरदर्द को नजरअंदाज न करें,जाने दूर करने के उपाय….*

RGHNEWS सेहत से जुड़ी सबसे कॉमन समस्याओं की बात करें तो उसमें सिरदर्द का नंबर शायद सबसे पहले आएगा. इसका कारण ये है कि शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति हो जिसे कभी सिर में दर्द न हुआ हो. ज्यादातर लोगों को कभी कभार हेडएक होता रहता है और इसमें परेशानी वाली कोई बात नहीं है. लेकिन अगर किसी व्यक्ति को रोजाना सिर में दर्द होता रहे तो इसे क्रॉनिक हेडएक या कॉन्स्टेंट हेडएक कहते हैं और यह समस्या लगातार 15 दिन, 1 महीने या फिर कई बार तो 3 महीने तक भी जारी रह सकती है.
इन वजहों से होता है सिरदर्द
1. सर्दी-जुकाम या फ्लू की बीमारी हो तो इस वजह से भी लगातार सिरदर्द बना रहता है.
2. अगर कोई व्यक्ति तनाव में हो या एंग्जाइटी की वजह से उसे चिंता महसूस हो रही है तो स्ट्रेस और एंग्जाइटी भी सिरदर्द का कारण बन सकती है.
3. कई बार बहुत अधिक अल्कोहल का सेवन करने की वजह से भी सिरदर्द होने लगता है और यह लंबे समय तक जारी रहता है. इसका कारण ये है कि अल्कोहल की वजह से नींद पूरी नहीं होती और थकान महसूस होती है जिसका असर सिरदर्द के रूप में नजर आता है.
4. अगर आंखों से जुड़ी कोई प्रॉब्लम (Eye Problem) हो, किसी चीज को देखने या पढ़ने के लिए आंखों पर बहुत जोर देना पड़ रहा हो तो इस वजह से भी सिरदर्द होने लगता है.
5. कई बार ठीक से खाना न खाने या लंबे समय तक भूखे रहने की वजह से भी सिरदर्द होने लगता है. इसका कारण ये है कि बहुत देर तक भूखे रहने पर शरीर का ब्लड शुगर लेवल कम हो जाता है और इस कारण हेडएक होने लगती है.
सिरदर्द से बचने के उपाय
आपका सिरदर्द किन वजहों से ट्रिगर होता है यानी शुरू होता है इसका ध्यान रखें और इस तरह की सभी चीजों से बचने की कोशिश करें. जैसे- कुछ लोगों को तेज परफ्यूम के स्मेल से सिरदर्द होने लगता है तो किसी को कोई चीज खाने की वजह से.
– सिरदर्द होने पर बहुत अधिक दवा का सेवन करने से बचें क्योंकि दवा पर निर्भरता की वजह से भी बार-बार सिरदर्द होने लगता है.रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद लेना बेहद जरूरी है. अगर आपकी नींद पूरी होगी तो सिरदर्द होने के चांसेज वैसे भी कम हो जाएंगे.
– रोजाना हेल्दी फूड खाएं और कोई भी मील स्किप ना करें. जैसे- ब्रेकफास्ट स्किप करके सीधे लंच करना या ब्रेकफास्ट किया और फिर लंच स्किप करके सीधे डिनर करना. इससे भी सिरदर्द ट्रिगर हो सकता है.
– जहां तक संभव हो स्ट्रेस से दूर रहें, बेवजह की बातों पर तनाव न लें. जीवन में पॉजिटिव रहने की कोशिश करें और योग और मेडिटेशन से स्ट्रेस कम करें.
– बहुत अधिक कॉफी या कैफीन के सेवन से भी सिर में दर्द हो सकता है इसलिए ज्यादा कैफीन न लें.



