*✍️13 फरवरी किश डे पर अपने पार्टनर को कैसे करे खुश,जाने कुछ टिप्स के बारे मे…*

RGHNEWS 13 फरवरी यानि वेलेंटाइन सप्ताह का सातवां दिन, किस डे। प्यार की अभिव्यक्ति का वह तरीका जो साथी के अंतर्मन को करीब से छूता है,ये दिन कपल्स के लिए काफी खास होता है. अपने पार्टनर को किस करके आप रिलेशन को और स्ट्रॉन्ग बनाते हैं. लेकिन अगर आप मिल नहीं पा रहे हैं या किस करने से पहले थोड़ा रोमांटिक माहौल बनाना चाहते हैं तो आप इन मैसेज और शायरी के जरिए पहले उनका दिल जीत सकते हैं.
तो अपने माहौल को रोमांटिक बनाने से पहले अपने पार्टनर को सुनाएं या मैसेज भेजें.
मेरे प्यार का अफसाना भी है,
इसमें प्यार का खज़ाना भी है,
इसलिए चाहते है, आपसे एक kiss मांगना,
और आज तो माँगने का बहाना भी है.
मोहब्बत के रंग में डूबी शाम हो,
एक नई शुरुआत का पैगाम हो,
मिले तेरे होठ मेरे होठों से ऐसे,
जैसे मेरे होठ तेरे और तेरे होठ मेरे नाम हो.
होंठों के तेरे होंठों से लगाना चाहते है,
बाँहों में अपनी छुपाना चाहते हैं,
हद-ए-मोहब्बत पार कर के,
आज तुझे अपना बनाना चाहते हैं.
चूम लूं तेरे होंठो को दिल की ये ख्वाहिश हैं,
बात ये मेरी नही दिल की फरमाइश हैं.
जानिए और भी तरीके
1 अगर आप मिलते ही किस करने को लेकर असहज हो रहे हैं, तो कोई बात नहीं। मुलाकात के दौरान एक-दूसरे को सहज फील करने में मदद करें और आपसी अंडरस्टेंडिंग बनाएं। मुलाकात खत्म होने तक किस करने के लिए मानसिक रूप से तैयार हो जाएं।
2 जब प्रेमी मुलाकात खत्म करके अपने-अपने गंतव्य की ओर जा रहे हों तो किस करने का बेहतरीन समय होता है, इसे ‘गुडबाय किस’ कहते हैं। पहली बार किस करने का इससे बेहतर बहाना दूसरा और कोई नहीं हो सकता।
3 यदि आप पहला किस पहली मुलाकात में ही कर रहे हैं तो यह इस बात का संकेत है कि आपने अपने साथी के साथ मुलाकात का भरपूर मजा लिया। यदि आपने दो-तीन मुलाकातों के बाद भी अपने साथी को किस नहीं किया है, तो वह सोचेगा कि आप उसमें बिलकुल भी दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। इसलिए किस डे पर प्रेमी को किस कर जरूर जताएं अपनी प्यार भरी भावनाएं।



