*✍️अगर आपका स्मार्टफोन चोरी या गुम हो गया है, तो घबराए नहीं आप ऑनलाइन ही फोन को लॉक कर डाटा कर सकते हैं डिलीट, ये है पूरा तरीका…!!!!*

RGHNEWS स्मार्टफोन हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन गया है। वहीं इसका गुम हो जाना हमारे लिए किसी भयावह सपने से कम नहीं होता है। इसका आर्थिक नुकसान तो होता ही है, साथ ही उसमें हमारी निजी जानकारियां भी होती हैं, जो अगर किसी के हाथ लग जाएं तो हमें बड़ी मुसीबत में डाल सकती है। अगर कभी आपको ऐसी स्थिति का सामना करना पड़े तो आप ऑनलाइन ही अपने स्मार्टफोन से सभी निजी जानकारियां, फोटोग्राफ, डॉक्यूमेंट्स आदि सुरक्षित तरीके से डिलीट कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे…
बेहतर होगा कि इससे पहले आपका फोन गुम हो जाए या चोरी हो जाए, तो पहले ही सावधानी बरतते हुए फोन के प्लेस्टोर में जाएं और वहां Find My Device को अपने फोन में इंस्टॉल कर लें।
यह लिंक ओपन करें
https://myaccount.google.com/find-your-phone या https://www.google.com/android/find? पर जाएं। वहां आपको लॉग-इन करने का ऑप्शन मिलेगा।
सबसे पहले ऑप्शन में आपको प्ले साउंड का विकल्प मिलेगा, अगर फोन साइलेंट भी होगा, तो भी उसमें रिंग साउंड सुनाई देगी। बशर्ते फोन का इंटरनेट ऑन हो।
हीं इसमें दूसरा विकल्प सिक्योर डिवाइस का होगा, जहां आप डिवाइस को लॉक करके गूगल से साइन-आउट कर सकते हैं। साथ ही अपने पीसी से ही फोन में आप रिकलरपी मैसेज और फोन नंबर भी डाल सकते हैं।



