Madhyepradesh News: कैमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग….मची अफरातफरी

Madhyepradesh News झाबुआ। मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के मेघनगर औद्योगिक क्षेत्र में पार्थ रसायन फैक्टरी में भीषण आग लग गई। मौके पर मेघनगर नगर परिषद् फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। आसपास के 500 मीटर का एरिया प्रशासन के द्वारा खाली कराया गया है। वहीं आगजनी की घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी माहौल हो गया था।
Read more: Cg News: निर्दयी मां ने अपने ही 8 माह के मासूम बेटे को उतारा मौत के घाट
Madhyepradesh News बताया जा रहा है कि फैक्टरी में खड़े आयशर वाहन के अंदर भरे बेरियल में आग लगी थी, जिसने धीरे धीरे विकराल रूप धारण कर लिया। कड़ी मशक्कत के बाद इस आग पर काबू पाया गया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। आग आसपास की फेक्ट्रियो में भी फैल सकती थी। झाबुआ, थांदला, मेघनगर के फायर बिर्गेड की गाड़ियों से आग पर काबू पाया गया। इधर घटना के बाद मेघनगर एसडीएम मौके पर पहुंचे और उन्होंने जांच करने की बात कही है।



