शादी से पहले गायब हुआ दूल्‍हा, भाई के सात फेरे लेने के बाद पेड़ से लटकती मिली लाश – RGH NEWS
मनोरंजन

शादी से पहले गायब हुआ दूल्‍हा, भाई के सात फेरे लेने के बाद पेड़ से लटकती मिली लाश

कुशीनगर. यूपी के कुशीनगर जिले में शादी के एक दिन पहले दूल्‍हा (Groom) घर से गायब हो गया. शादी (Marriage) के दिन तक घरवाले उसे तलाश करते रहे, लेकिन सोमवार देर शाम तक वह नहीं मिला तो परिवार के लोगों ने बड़े भाई को दूल्‍हा बनाकर शादी सम्‍पन्‍न कराई. लेकिन शादी की रस्‍में अभी पूरी भी नहीं हुई थीं कि एक दिन पहले से गायब छोटे बेटे का शव पेड़ से लटकता मिला. इसके बाद शादी वाले घर में मातम पसर गया. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है.

में कुंवर टोला की है. जानकारी के अनुसार दूल्हा शादी वाले दिन से एक दिन से पहले दाढ़ी बनवाने जाने की बात कह कर घर से निकला था. शादी के दिन भी देर शाम तक नहीं लौटा. कुंवर टोला के पास सड़क किनारे उसका शव पेड़ से लटकता मिला. गांव के लोगों ने उसकी पहचान कुंवर टोला 28 वर्षीय निवासी प्रेम के रूप में की.

पुलिस को ग्रामीणों से ही पता चला कि 30 नवंबर की रात को उसकी कुबेरस्थान में शादी होने वाली थी. काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला तो उसकी जगह उसके छोटे भाई कृष्णा की शादी तय कर दी. चूंकि लड़की वालों का प्रेशर था, तय तारीख पर परिवार बारात लेकर निकल गया. शादी होने भी लगी. इसीबीच बड़े भाई आनंद के मोबाइल पर सूचना मिली की प्रेम पेड़ से लटका हुआ है. हल्का दरोगा रामचंद्र यादव ने बताया कि जांच चल रही है. जो बातें सामने आएंंगी उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button