Gold-Silver Price: लुढ़के सोने-चांदी के दाम, खरीदने से पहले जानें लेटेस्ट रेट – RGH NEWS
बिजनेस

Gold-Silver Price: लुढ़के सोने-चांदी के दाम, खरीदने से पहले जानें लेटेस्ट रेट

Gold-Silver Price : नई दिल्ली। सर्राफा बाजार में प‍िछले कुछ द‍िन से चल रही उठा-पटक के बीच आज शुक्रवार को भी ग‍िरावट देखी गई है। इन दिनों सोने-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिली है। खरमास के बाद, सोने-चांदी की कीमतों में इजाफा होने की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन इसके उल्टे कीमतों में लगातार गिरावट जारी है। वहीं शुक्रवार को भी सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है।

जानकारों के मुताबिक कारोबार में 24 कैरेट सोने की कीमत 330 रुपए गिर गई। इसके बाद, दस ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 62,620 रुपये हो गयी है। वहीं, 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 300 रुपए फिसल कर 57,400 रुपए पर पहुंच गया है।

Read more: Raigarh News: आपकी आवाज के 2024 कैलेंडर का वितमंत्री मंत्री चौधरी ने किया विमोचन ,दी शुभकामनाएं

चलिए आपको बताते हैं कि कौन से शहर में सोने चांदी का क्या भाव चल रहा है।

मुंबई शहर में दस ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत कोलकाता और हैदराबाद की कीमतों के बराबर 62,620 रुपए है। जबकि, दिल्ली में दस ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 62,770 रुपए, बेंगलुरु में 62,620 रुपए और चेन्नई में 63,050रुपए रही। मुंबई में दस ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत कोलकाता और हैदराबाद के बराबर 57,400 रुपए है।

Gold-Silver Price: वहीं, दिल्ली में दस ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 57,550 रुपए, बेंगलुरु में 57,400 रुपए और चेन्नई में 57,800 रुपए पर बिक रहा है। इसके साथ ही, एक किलो चांदी की कीमत में 400 रुपए की गिरावट आई। इसके बाद, ये 75,500 रुपए किलो पर बिकी।

 

 

 

Related Articles

Back to top button