Share market today: शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार
Share market today घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार चौथे दिन तेजी दिख रही है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 400 अंक से ज्यादा तेजी आई है जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 40 एक्सचेंज 24,350 अंक के पार पहुंच गया। सुबह 9.25 बजे सेंसेक्स 282.31 अंक यानी 0.36% तेजी के साथ 78,050.22 अंक पर ट्रेड कर रहा था। निफ्टी भी 100 अंक यानी 0.32% ऊपर 24,349.10 अंक पर पहुंच गया। इस बीच रुपया डॉलर के मुकाबले लगभग फ्लैट 95.23 पर खुला। पिछले सत्र में यह 95.21 पर बंद हुआ था।
read more Air India Travel Advisory: भारी बारिश का कहर, Air India ने यात्रियों के लिए जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
सेंसेक्स के 30 में से 15 शेयर तेजी के साथ खुले। एक्सिस बैंक में सबसे ज्यादा 2.04 फीसदी तेजी आई। एचडीएफसी बैंक, बीईएल, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, लार्सन एंड टुब्रो, एसबीआई में भी उल्लेखनीय तेजी रही। दूसरी ओर, कोटक महिंद्रा बैंक, टीसीएस, टेक महिंद्रा, इंडिगो, एशियन पेंट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर गिरावट के साथ खुले।
ब्रॉडर मार्केट का हाल
Share market todayनिफ्टी में एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक और भारत इलेट्रिकल्स में सबसे ज्यादा तेजी रही। ब्रॉडर बाजार में निफ्टी मिडकैप में 0.18 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप में 0.08 फीसदी तेजी आई। सेक्टरवाइज देखें तो निफ्टी बैंक और निफ्टी प्राइवेट बैंक में सबसे ज्यादा तेजी आई है। निफ्टी आईटी और निफ्टी मीडिया में गिरावट दिख रही है। कच्चे तेल में गिरावट आई है। ब्रेंट क्रूड 0.58 फीसदी गिरावट के साथ 71.70 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है।



