यात्री बस हादसे में मृतकजनों के प्रति मुख्यमंत्री ने गहरा दुःख व्यक्त किया – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

यात्री बस हादसे में मृतकजनों के प्रति मुख्यमंत्री ने गहरा दुःख व्यक्त किया

रायपुर, 22 दिसंबर, 2023

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बालोद जिले के मरकाटोला घाट में आज हुए यात्री बस हादसे में मृतक लोगों के प्रति शोक जताया है तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। उन्होंने जिला प्रशासन को घायल यात्रियों के समुचित इलाज एवं अन्य व्यवस्था के निर्देश दिये हैं। जिला प्रशासन बालोद द्वारा घायलों को उपचार के लिए धमतरी एवं कांकेर के अस्पतालों में उपचार की व्यवस्था की जा रही है।

Related Articles

Back to top button