नक्सलियों ने बड़ी घटना को दिया अंजाम, IED ब्लास्ट होने से एक जवान शहीद

IED blast : नारायणपुर. नक्सलियों की कायराना करतूत फिर सामने आई है. नक्सलियों ने बड़ी घटना को अंजाम देने आईईडी प्लांट किया था, जिसकी चपेट में आने से सीएएफ का एक जवान शहीद हो गया. वहीं एक जवान घायल हुआ है, जिसका इलाज चल रहा है. बता दें कि रायपुर में सीएम विष्णुदेव साय आज रायपुर में शपथ लेंगे. इससे पहले नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दिया है.
Read more: अनियंत्रित होकर सड़क से उतरा कंटेनर, मवेशियों की हो रही थी तस्करी
IED blast :बताया जा रहा था कि सुरक्षा बल के जवान रोड ओपनिंग पार्टी सर्चिंग पर निकली थी. इस दौरान आमदई घाटी में आईईडी ब्लास्ट होने से सीएएफ जवान शहीद हो गया. यह घटना छोटे डोंगर थाना क्षेत्र की है. शहीद जवान का नाम कमलेश साहू बताया जा रहा, जो जाँजगीर चापा हसौद के रहने वाले हैं. वही एक जवान बालोद निवासी विनय कुमार घायल हुआ है, जिसका इलाज चल रहा.



