संक्रमितों की जांच में पॉजिटव मरीज दुकान खोलकर बैठे मिले, दो लोगों पर हुई कार्यवाही…. – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

संक्रमितों की जांच में पॉजिटव मरीज दुकान खोलकर बैठे मिले, दो लोगों पर हुई कार्यवाही….

RGHNEWS प्रशांत तिवारी दिनांक 03.10.20 को सारंगढ़ क्षेत्र में सारंगढ़ पुलिस एवं नगर पालिका स्टाफ द्वारा कोरोना पॉजिटव होम आइसोलेटेड मरीजों की जांच किया जा रहा था । इसी दरम्यान वार्ड क्र. 08 पुराना मछली बाजार में श्री गोचरण प्रसाद केशरवानी के प्रोपाराइटर एवं पंकज बुक डिपो का संचालक दुकान खोलकर ग्राहको को सामान विक्रय करते पाये गये । दोनों की कोविड-19 कोरोना रिपोर्ट पाजीटिव है तथा उनका निवास कटेनमेन्ट जोन घोषित किया गया है । जांच टीम द्वारा घटना समय की विडियोग्राफी कराई गई । थाना सारंगढ़ में मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद सारंगढ के आवेदन पर से दोनों के विरूद्ध अप.क्र. 664 /2020 धारा 188, 269, 270 IPC के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button