रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)
व्यावसायिक समाज कार्य संघ रायगढ़ के कार्यकर्ताओं ने उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल जी से किया मुलाकात

RGHNEWS प्रशांत तिवारी 4 अक्टूबर को व्यवसायिक समाज कार्य संघ रायगढ़ टीम ने उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल जी से उनके गृह निवास ग्राम नंदेली मे मुलाकात कर समाज कार्य विषय से संबंधित सभी समस्याओं को बेबाकी से इनके समक्ष रखा, मंत्री ने हमारी सारी बातें आराम से सुनी, अच्छे से पढ़कर, उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया।
आज की बैठक के नेतृत्व कर्ता श्री संजय जांगड़े जी थे उन्हीं के मार्गदर्शन में रायगढ़ टीम आज मंत्री महोदय से मिलने गए थे, व्यावसायिक समाज कार्य संघ की ओर से ईश्वर पटेल,अजय पटेल, ज्योति पटेल, रागिनी सिदार, राघे फुराल, अभिषेक सोनी, ने मुलाकात किया और समाज कार्य विषय से संबंधित सभी समस्याओं को इनके समक्ष रखा।



