स्वास्थ्य
RGHNEWS ब्रेकिंग :- रायगढ़ में 218 सहित प्रदेश में मिले 2637 मरीज, देखें आपके जिले में कितने मिले मरीज, छत्तीसगढ़ में अभी तक की क्या है स्थिति पढ़ें पूरी खबर

RGH NEWS प्रशांत तिवारी रायपुर छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के कुल 2637 नये मरीज मिले हैं। प्रदेश में अब कुल पोजेटिव की संख्या बढ़कर 118790 पहुंच गई है। वही पिछले 24 घंटे में 2586 मरीज ने कोरोना से जंग जीती भी है। प्रदेश में अभी मौजूद वक़्त में 29693 एक्टिव केस हैं।
राजधानी में पिछले कई दिनों की तुलना में कम मरीज मिले हैं, जबकि दुर्ग में 362 नये केस सामने आये हैं, अन्य जिलों की बात करें तो रायगढ़ में 218, जांजगीर में 200, बिलासपुर 158, कोरबा 179, बलौदाबाजार 117, दंतेवाड़ा में 90 नये मरीज मिले हैं बालोद 81, बेमेतरा 19, कबीरधाम 43, धमतरी 36, महासमुंद 99, गरियाबंद 57, मुंगेली 37, सरगुजा 52, कोरिया 35, सरगुजा 50, बलरामपुर 14, बस्तर 83, कोंडागांव 43 मरीज मिले है। आज प्रदेश में कुल 5 मौत हुई गया, वही चांपा, कांकेर और सरगुजा में 1-1 मौत हुई है।



