प्रदेश में शुरू हुआ मूसलाधार बारिश का दौर.. राजधानी में जमकर बरसे बादल

CG Weather Report Today रायपुर : तेज गर्मी से परेशान राजधानी रायपुर के लोगों को आज बड़ी राहत मिली हैं। हफ्ते भर बाद राजधानी में जोरदार बारिश हुई। वही मौसम विभाग की माने तो बारिश का यह दौरा अब आगे भी जारी रहेगा। राजधानी रायपुर के सतब ही प्रदेश के कई हिस्सों में जोरदार बारिश होगी। इससे न सिर्फ आम लोगों को राहत मिलेगी बल्कि कृषि कार्य में भी किसानो को आसानी होगी।
CG Weather Report Today दरअसल प्रदेश के कई जिलों में अगले दो दिन 18 और 19 अगस्त को भारी बारिश की संभावनाएं है जिसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी लार दिया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है और फिलहाल यही स्थिति बनी रहेगी। बुधवार को दुर्ग और रायपुर में उमस से लोग परेशान हुए। दोनों ही जगहों में तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आज राजधानी रायपुर में भी बादल छाए रहे लेकिन शाम होते ही बदल जमकर बरसे।



