Raigarh News: बारिश में पतले मेढ़ से चलकर खेतों में पहुंचे कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा, खेती किसानी का जाना हाल – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: बारिश में पतले मेढ़ से चलकर खेतों में पहुंचे कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा, खेती किसानी का जाना हाल

Raigarh News
Raigarh News

Raigarh News रायगढ़, 17 अगस्त 2023/ कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा अपने विकासखंड खरसिया के दौरे के दौरान ग्राम-फरकानारा पहुंचते ही गाड़ी से उतरकर बारिश में भीगते मेढ़ के सहारे खेत में कार्य कर रहे किसानों और महिलाओं तक पहुंचे। यहां उन्होंने छत्तीसगढ़ी बोली में खेती-किसानी पर लंबी चर्चा की। कलेक्टर श्री सिन्हा ने बात करते हुए पूछा का करत हो सियानिन, कतेक खेती-किसानी हे पूछने पर, लच्छनमती ने बताया की निदई करत हन, नई जानों एकड़ में फेर बने धान हो जाथे। कलेक्टर श्री सिन्हा ने पूछा कि आगु साल कतेक धान बेचे रेहे, उन्होंने बताया कि पंजीयन नई रिहीस, ये साल पंजीयन करवाहु ता बेचहु। कलेक्टर श्री सिन्हा कहिस धान के नुकसान होही ता घलो सरकार मुआवजा देही, चिंता झन कर। इस दौरान खेत में मौजूद कृषक गोपाल सिंह से भी चर्चा की। उन्होंने राजस्व आधिकारियों को निर्देशित किया कि फसल नुकसान की स्थिति में प्रकरण भी बनाया जाए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री सिन्हा मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के तहत किए जा रहे स्कूल मरम्मत के कार्यो के तहत जोबी स्थित कन्या स्कूल का निरीक्षण किया। ठेकेदार ने बताया कि छत का कार्य किया जा चुका है, एक दो दिन में टाइल्स का कार्य प्रारंभ किया जाएगा। कलेक्टर श्री सिन्हा ने कार्यो में तेजी लाने के साथ ही पेंटिग, सीढ़ी, ग्रील एवं शौचालय के कार्यो को अतिशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार कलेक्टर श्री सिन्हा गोरपार स्थित स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम स्कूल पहुंचे। वहां उन्होंने ठेकेदार को निर्देशित किया कि स्कूल में सीपेज की समस्या नहीं आनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने स्कूल में शिक्षकों की जानकारी ली। प्राचार्य ने बताया कि स्कूल में पर्याप्त शिक्षक हैं। मौके पर स्कूली बच्चों द्वारा पेयजल, टायलेट समस्या की जानकारी देने पर कलेक्टर श्री सिन्हा ने ठेकेदार को पेयजल व्यवस्था एवं टायलेट निर्माण कार्य अतिशीघ्र करने के निर्देश दिए, ताकि स्कूली बच्चों को किसी प्रकार की समस्या न हो।
इसी क्रम में कलेक्टर श्री सिन्हा शासकीय अनुसूचित जनजाति कन्या आश्रम खम्हार पहुंचे। उन्होंने कक्षाओं का निरीक्षण कर बच्चों से चर्चा की। कलेक्टर श्री सिन्हा ने कमरों को हवादार एवं खिड़कियों में नेट लगाने के निर्देश आश्रम अधीक्षिका को दिए। उन्होने बच्चों से पढ़ाई की जानकारी ली एवं शिक्षकों को बेहतर पढ़ाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिन्हा भ्रमण के दौरान उप स्वास्थ्य केन्द्र फरकानारा पहुंचे। वहां उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। स्वास्थ्य विभाग के स्टॉफ द्वारा बताया गया कि यहां चौबीसों घंटे स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैय्या करायी जा रही है।

Read more: Raigarh News: मतदान सहभागिता बढ़ाने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की लगातार फील्ड निरीक्षण कर कलेक्टर श्री सिन्हा कर रहे समीक्षा

इस मौके पर एसडीएम खरसिया श्री रोहित सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्री समीर बड़ा, जनपद सीईओ खरसिया श्री हिमांशु साहू सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
*गोठान पहुंचे कलेक्टर श्री सिन्हा, समूह की महिलाओं से की चर्चा*
कलेक्टर श्री सिन्हा आदर्श गोठान जोबी पहुंचे। यहां उन्होंने महिलाओं से गोठान में संचालित गतिविधियों की जानकारी ली। महिलाओं द्वारा बताया कि गोठान में गोबर, मुर्गी पालन, हल्दी, मूंगफल्ली एवं मशरूम की गतिविधि संचालित हो रही हैं। कलेक्टर श्री सिन्हा द्वारा गोठान में संचालित गतिविधियों से होने वाले आय के संबंध में पूछे जाने पर समूह की महिलाओं ने बताया कि लगभग 5 लाख का गोबर खाद विक्रय किया जा चुका हैं। इसी प्रकार चरवाहों ने बताया कि उन्होंने गोबर बेच कर लगभग 15-15 हजार रूपए प्राप्त कर चुके हैं। कलेक्टर श्री सिन्हा ने सभी गतिविधियों को नियमित रूप से संचालित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने रेशम धागाकरण गतिविधि को पुन: प्रारंभ करने एवं गोठान से लगे तालाब में मछली पालन की कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।
*अमृत सरोवर से भू-जल स्तर में होगा सुधार, रामझरना को करें व्यवस्थित*
Raigarh News कलेक्टर श्री सिन्हा ने ग्राम पंचायत गुरदा में बने अमृत सरोवर का निरीक्षण किया। सरपंच श्री बिसम्बर सिंह राठिया ने बताया कि अमृत सरोवर बनाने से तालाब बेहतर हो चुका हैंए इसके किनारे में वृक्षारोपण किया जा रहा हैं। इस दौरान कलेक्टर श्री सिन्हा ने सरपंच से जल जीवन मिशन की जानकारी ली। सरपंच श्री राठिया ने बताया कि गांव में लगभग 250 घरों में नल कनेक्शन दिया गया है एवं नियमित रूप से पानी आ रहा हैं। दौरे के दौरान कलेक्टर श्री सिन्हा रामझरना पहुंचे, वहां उन्होंने आवश्यक मरम्मत एवं देखभाल के लिए गार्ड रखने के लिए निर्देशित किया ताकि रख-रखाव बेहतर हो सके।

Related Articles

Back to top button