कोरोना से मौत की सबसे तेज रफ्तार अब भारत में, रोज औसतन 1100 लोग तोड़ रहे दम, पढ़ें पूरी खबर – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

कोरोना से मौत की सबसे तेज रफ्तार अब भारत में, रोज औसतन 1100 लोग तोड़ रहे दम, पढ़ें पूरी खबर

भारत में कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों की संख्या हर दिन बढ़ रही है. पिछले 24 घंटे की बात करें तो देश में कोरोना (Corona) के 81 हजार 484 नए केस सामने आए हैं जबकि इस दौरान 1,095 लोगों की मौत हुई है. पिछले 24 घंटे में आए नए केस के बाद देश में कुछ मरीजों की संख्या 63 लाख 94 हजार 69 हो गई है. देश में अब तक मरने वालों की संख्या 99 हजार 773 हो गई है. कोरोना के ये आंकड़े इसलिए भी डराते हैं क्योंकि भारत (India) में अ​ब कोरोना के संक्रमण से होने वाली मौत सबसे ज्यादा हो रही हैं. हर दिन भारत में औसतन 1100 लोगों की जान जा रही है. भारत में ये ग्राफ जितनी तेजी से बढ़ रहा है वहीं अमेरिका (America) और ब्राजील (Brazil) जैसे देशों में आंकड़े गिरते देखे जा रहे हैं. यहां पर औसतन 800 मरीजों की मौत रिकॉर्ड की जा रही है.

दुनियाभर में कोरोना के ग्राफ पर नजर दौड़ाएं तो अब तक 3 करोड़ 44 लाख 81 हजार 663 मरीज कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं जबकि दुनियाभर में अब तक 10 लाख 27 हजार 653 मरीजों की मौत हो चुकी है. अमेरिका में अब तक 2 लाख 12 हजार 660 लोगों ने अभी तक कोरेाना महामारी के चलते अपनी जान गंवाई है. जबकि ब्राजील में 1 लाख 44 हजार 767 मरीजों की मौत कोरोना के चलते हुई है. भारत में ये आंकड़े जिस तेजी से बढ़ रहे हैं उसे देखने के बाद लगता है कि कल तक ये आंकड़ा एक लाख को पार कर जाएगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button