मुंबई ने पंजाब को 48 रन से हराया..रोहित शर्मा, पोलार्ड और हार्दिक पंड्या ने दिलाई जीत..मुंबई ने 4 विकेट पर 191 रन बनाए..

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के 12वें मैच में मुंबई इंडियंस ने किंग्स इलेवन पंजाब को 48 रनों से हरा दिया. मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 4 विकेट पर 191 रन बनाए. कप्तान रोहित शर्मा ने 45 गेंदों में 70 रनों की पारी खेली. कायरन पोलार्ड ने 20 गेंदों में नाबाद 47 रनों की पारी खेली, वहीं हार्दिक पंड्या ने भी 11 गेंदों में नाबाद 30 रन बनाए. जवाब में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम 143 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई. पंजाब के लिए निकोलस पूरन ने 27 गेंदों में 44 रनों की पारी खेली, मयंक अग्रवाल ने 25 रन बनाए. कप्तान लोकेश राहुल 19 गेंदों में 17 रन बना सके और मैक्सवेल ने 18 गेंदों में सिर्फ 11 रन बनाए. इस जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस प्वाइंट्स टेबल में 4 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर पहुंच गई, वहीं पंजाब तीसरी हार के साथ अंक तालिका में सबसे नीचे लुढ़क गई.
पंजाब की बेहद खराब गेंदबाजी
किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. पंजाब के गेंदबाजों ने शुरुआत अच्छी की, पहले ही ओवर में कॉटरेल ने क्विंटन डीकॉक को निपटा दिया. इसके बाद सूर्यकुमार यादव भी महज 10 रन बनाकर रन आउट हो गए. इशान किशन और रोहित शर्मा ने 62 रनों की साझेदारी की लेकिन ये रन 56 गेंदों में बने. किशन 28 रन बनाकर कृष्णप्पा गौतम का शिकार बने.
पोलार्ड-रोहित और पंड्या ने की धमाकेदार हिटिंग
15वें ओवर से मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों ने अपने हाथ खोलने शुरू किये. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने 40 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और उसके बाद उन्होंने 16वें ओवर में नीशम की 6 गेंदों पर 2 छक्के और 2 चौके लगा दिये. हालांकि रोहित शर्मा ने 70 रनों पर अपना विकेट गंवा दिया लेकिन इसके बाद पंड्या और पोलार्ड ने पंजाब के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी. इन दोनों खिलाड़ियों ने महज 23 गेंदों में 67 रनों की साझेदारी की और मुंबई इंडियंस को 191 रनो के विशाल स्कोर तक पहुंचाया.
मुंबई ने 4 विकेट पर 191 रन बनाए
इससे पहले मुंबई ने 4 विकेट पर 191 रन बनाए। कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 70 रन बनाए। रोहित के अलावा कीरोन पोलार्ड ने 20 बॉल पर नाबाद 47 और हार्दिक पंड्या ने 11 बॉल पर नाबाद 30 रन की पारी खेली। दोनों के बीच 23 बॉल पर 67 रन की पार्टनरशिप भी हुई। पंजाब की ओर से शेल्डन कॉटरेल, मोहम्मद शमी और कृष्णप्पा गौतम को 1-1 विकेट मिला।
मुंबई ने आखिरी 5 ओवरों में 89 रन बनाए
मुंबई ने आखिरी 5 ओवरों में 89 रन बटोरे। पिछले मैच में भी मुंबई ने आखिरी 5 ओवर में 89 रन बनाकर मैच को सुपर ओवर तक पहुंचाया था। इससे पहले आईपीएल 2016 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात लॉयन्स के खिलाफ आखिरी 4 ओवरों में 112 रन बनाए थे। वहीं 2019 में भी बेंगलुरु ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आखिरी 4 ओवरों में 91 रन जोड़े थे।

