रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)
✍️नगर पंचायत किरोड़ीमल नगर में मनाई गई गांधी जयंती..

RGHNEWS प्रशांत तिवारी नगर पंचायत किरोड़ीमल नगर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के उपलक्ष्य में नगर पंचायत सभाकक्ष में कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए गांधी जी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई तत्पश्चात नगर पंचायत अध्यक्ष हरिकिशोर चन्द्रा के द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल के संदेश का वाचन किया व सभी ने गांधी जी के द्वारा दिखाये गये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनीष शर्मा वरिष्ठ पार्षद मोहम्मद इक़बाल सीएमओ रामायण पांडेय परमानंद सिदार पूर्व पार्षद कृष्णा चन्द्रा संपत चौहान सालिकराम साहू हाशिम अंसारी राजेश यादव राजेन्द्र कश्यप अविनाश सिंह धनेन्द्र चन्द्रा व अन्य गणमान्य नागरिक सहित नगर पंचायत के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।



