कृषि बिल के खिलाफ किसान मजदूर बचाओ दिवस मनाएगी कांग्रेस...सभी ब्लॉक मुख्यालय में होंगे आयोजन राष्ट्रपति के नाम सौपेगे ज्ञापन.. – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

कृषि बिल के खिलाफ किसान मजदूर बचाओ दिवस मनाएगी कांग्रेस…सभी ब्लॉक मुख्यालय में होंगे आयोजन राष्ट्रपति के नाम सौपेगे ज्ञापन..

RGHNEWS प्रशांत तिवारी  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वानपर जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण रायगढ़ द्वारा 02 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती के दिन किसान-मजदूर बचाओ दिवस मनाया जाएगा जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के प्रभारी महामंत्री विकास शर्मा ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष अरुण मालाकार के नेतृत्व में तीनों कृषि बिल को निरस्त करने की मांग को लेकर जिले के सभी ब्लॉक मुख्यालय में धरना दिया जाएगा एवं पैदल मार्च करते हुए राष्ट्रपति के नाम सक्षम अधिकारी को ज्ञापन सौपे जाएंगे ।
आयोजन में सभी ब्लॉक में जिला कांग्रेस से प्रभारी बनाया गया है ब्लॉक कांग्रेस कमेटी को जोन सेक्टर बुथ तक सूचना देने की जिम्मेदारी दी गई है कार्यक्रम की शुरुआत देश के दोनों महान विभूतियों के चित्र पर माल्यार्पण कर की जाएगी ।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरुण मालाकार ने बताया कि 10 अक्टूबर को प्रदेश स्तरीय किसान सम्मेलन का आयोजन रायपुर में किया जाएगा जिसमें क्षेत्र के वरिष्ठ जागरुक को सम्मानित कर प्रेरित किया जाएगा प्रभारी एवं ब्लाक कांग्रेस के पदाधिकारी छोटी-छोटी नुक्कड़ सभा के प्रयास से बिल के संदर्भ में गांव गांव पहुंचकर किसान मजदूर अनाज मंडी में कार्यरत मजदूर लघु व्यवसायियों को जागरूक करेगी एवं वृहद हस्ताक्षर अभियान 2 से 31 अक्टूबर के बीच चलेगा

ब्लाक प्रभारी सूची

(1) सारंगढ ब्लाक–
श्री कन्हैया सारथी,
श्री देवेन्द्र साहु

(2) कोशिर ब्लाक–
श्री संजय दुबे
श्री चन्द्रकुमार नेताम

(3) बरमकेला ब्लाक–
श्री गोल्डी नायक
श्री मानस साहु

(4) सरिया ब्लाक–
श्री लल्लू सिह
श्री किरण पंडा

(5) पुसौर ब्लाक–
श्री शरद यादव
श्री हेमलाल साव

(6) खरसिया ब्लाक —
श्री रुपेन्द्र शर्मा
श्री अभय मंहती

(7) तमनार ब्लाक —
श्री शंकर अग्रवाल
श्री राजा शर्मा

(8) लैलुगा ब्लाक —
श्री युसुफ छाया
सुश्री विमला जोल्हे

(9) घरघोडा ब्लाक-
श्री मुकुंद मुरारी पटनायक।
सुश्री गुलापी सिदार

(10) धर्मजयगढ ब्लाक-
श्री सुरेन्द्र सिदार
श्री ऋतुराज सिंह

(11) कापु ब्लाक-
श्री रोहणी प्रताप राठिया
श्री कुलेश्वर सिह राठिया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button