छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

मुख्यमंत्री ने कोण्डागांव के ग्राम सोड़मा में सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख प्रकट किया

रायपुर, 18 जुलाई 2023

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कोण्डागांव के ग्राम सोड़मा, तहसील माकड़ी में हुए सड़क दुर्घटना में 3 लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मृतकों के परिवारजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की है। इस दुर्घटना में अनिता नाग, रामेश्वर नाग और सोनमती नाग की मृत्यु हो गई है।

Related Articles

Back to top button