*✍️भीषण सड़क हादसा....कार दुर्घटना में सात लोगों की मौत....* – RGH NEWS
देश

*✍️भीषण सड़क हादसा….कार दुर्घटना में सात लोगों की मौत….*

बेंगलुरु. कर्नाटक स्थित बेंगलुरु के कोरमंगला इलाके में एक कार दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई. यह जानकारी स्थानीय पुलिस ने दी. शुरुआती जानकारी के अनुसार हादसा तब हुआ जब ऑडी क्यू3  सड़क किनारे लगे छोटे खंभों (बोलार्ड) से टकरा गई. कोरमंगला में देर रात हुए भीषण हादसे को लेकर ज्वाइंट कमिश्नर  (ट्रैफिक) डॉ. बीआर रविचंतगौड़ा ने बताया कि घटना 30-31 अगस्त की दरम्यानी रात 1.45 से 2 बजे के करीब की है. हादसे में कार सवार सभी 7 लोगों की मौत हो गई.

उन्होंने बताया कि 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक की अस्पताल में भर्ती होने पर मौत हो गई. कमिश्नर ने कहा कि कार कहां से आ रही थी इसकी जांच की जा रही है.कमिश्नर ने कहा कि दुर्घटना का कारण  स्पीडिंग थी. दुर्घटना लापरवाही, तेज गति से गाड़ी चलाने के कारण हुईं. कार फुटपाथ पर बोलार्ड से टकरा गई.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button