मनोरंजन

*✍️पत्नी का ऐसा डर की उससे दूर रहने के लिए पति ने थाने को किया आग के हवाले ताकि लंबे समय के लिये चला जाये जेल क्योंकि पत्नी उसके साथ…..*

राजकोट। पत्नी के शोषण से पीड़ित एक पति ने थाने में ही आग लगा दी, जिससे कि उसे लंबे समय के लिए जेल की सजा मिले और वह पत्नी से दूर रह सके। पुलिस ने सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के लिए शख्स को गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस आउटपोस्ट को आग के हवाले करके पुलिस स्टेशन के बाहर खड़ा रहा।

बजरंग वाडी में पुलिस पोस्ट को आग लगाने वाले शख्स का नाम देवजी उर्फ देव चावड़ा है, आर्थिक मुश्किलों और घरेलू मसलों को लेकर उसकी पत्नी के साथ पिछले कुछ दिनों से लगातार टकराव और कहा सुनी हो रही थी।’ गिरफ्तारी के बाद पुलिस से पूछताछ में देवो चावड़ा ने बताया कि इन्हीं परेशानियों के चलते उसने पुलिस पोस्ट को आग के हवाले कर दिया।

पूरे मामले में गांधीग्राम पुलिस ने देवजी को सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में आईपीसी की धारा 436 के तहत गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस जांच में आरोपी देवजी ने बताया कि वह अपनी पत्नी से काफी तंग आ गया था और लंबे समय के लिए जेल जाना चाहता था, इसलिए उसने पुलिस पोस्ट को आग लगा दी। आईपीसी की धारा 436 के तहत व्यक्ति को दस साल की जेल या जुर्माने का प्रावधान है।

बता दें कि आईपीसी की धारा 436 के तहत व्यक्ति को दस साल की जेल या जुर्माने का प्रावधान है. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि देवजी उर्फ देवो कितने समय तक जेल में रहता है.

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button