*✍️राजधानी मे इस तारीख से खुलेंगे 9वीं से 12वीं क्लास तक के लिए स्कूल….जाने क्या है नियम….*

नई दिल्ली: कोरोना वायरस की वजह से बंद दिल्ली के स्कूल, कॉलेज और कोचिंग इंस्टिट्यूट 1 सितंबर से खुल जाएंगे. डीडीएमए ने आदेश जारी करके 9वीं से 12वीं क्लास के लिए स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी और कोचिंग इंस्टिट्यूट खोलने की अनुमति दी है. DDMA ने स्कूल और कॉलेज खोलने के लिए एसओपी भी जारी की है.
स्कूल की 2 शिफ्टों में होगा एक घंटे का गैप
बता दें कि क्लासरूम की सीटिंग क्षमता के अधिकतम 50 फीसदी तक बच्चे एक बार में क्लास ज्वाइन कर सकेंगे. हर क्लास में सोशल डिस्टेंसिंग के लिए अलग-अलग समय का फॉर्मूला अपनाया जाएगा. मॉर्निंग और ईवनिंग शिफ्ट के स्कूलों की दोनों शिफ्टों के बीच कम से कम एक घंटे का गैप जरूरी होगा.
लंच ब्रेक में बरतनी होगी ये सावधानी
बच्चों को अपना खाना, किताबें और अन्य स्टेशनरी का सामान एक-दूसरे से साझा नहीं करने की सलाह दी गई है. लंच ब्रेक को किसी ओपन एरिया में अलग-अलग समय पर रखने की सलाह दी गई है ताकि एक समय में ज्यादा भीड़ इकट्ठा न हो.



