*✍️वैक्सीन नहीं तो सैलरी भी नही ! नहीं लगाई वैक्सीन तो सैलरी से हर महीने कट सकते हैं 15000 रुपये...इस कंपनी ने लिया फैसला...* – RGH NEWS
देश

*✍️वैक्सीन नहीं तो सैलरी भी नही ! नहीं लगाई वैक्सीन तो सैलरी से हर महीने कट सकते हैं 15000 रुपये…इस कंपनी ने लिया फैसला…*

नई दिल्ली. डेल्टा एयर लाइन्स ने कंपनी के कर्मचारियों को लेकर एक बड़ी घोषणा की है. कंपनी ने कर्मचारियों को वैक्सीन की दोनों डोज लेना अनिवार्य कर दिया है. साथ ही वैक्सीन (Covid-19 Vaccine) नहीं लगवाने पर कर्मचारियों पर हर महीने 15 हजार रुपये चार्ज लगाने का ऐलान किया है. ये फैसला कोरोना महामारी को देखते हुए लिया गया है.

कंपनी ने किया ये ऐलान

कंपनी के सीईओ एड बास्टियन ने कहा कि अगर कर्मचारी वैक्सीन नहीं लगवाते हैं तो कंपनी उन पर $200 (14,831 रुपये) प्रति माह चार्ज करेगी. उन्होंने कहा कि हाल ही के हफ्तों में वायरस के लिए अस्पताल में भर्ती सभी कर्मचारियों का पूरी तरह से टीकाकरण नहीं किया गया था। बास्टियन का कहना है कि कोविड-19 के इलाज पर हॉस्पिटल पर आने वाला खर्चा लगभग 50 हजार डॉलर है.

30 सितंबर के बाद नहीं मिलेगी सैलरी
एयरलाइन ने बुधवार को कहा कि वह 30 सितंबर के बाद अगर कोई कर्मचारी बिना वैक्सीन के मिला तो उसकी सैलरी रोक दी जाएगी. कंपनी 12 सितंबर से हर हफ्ते टेस्टिंग करेगी. इसके अलावा कर्मचारियों को मास्क पहनना जरूरी है.

जा सकती है नौकरी

यूनाइटेड एयरलाइंस ने कहा कि 27 सितंबर तक सभी कर्मचारी को वैक्सीन लगवाना जरूरी होगा. 27 सितंबर के बाद कंपनी एक्शन लेते हुए कर्मचारियों को नौकरी से भी निकाल सकती है.

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button