PAN Card New Rules :पैन कार्ड नियमों में बड़ा बदलाव, अगले महीने से आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर; जानिए क्या क्या बदला ? – RGH NEWS
बिजनेस

PAN Card New Rules :पैन कार्ड नियमों में बड़ा बदलाव, अगले महीने से आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर; जानिए क्या क्या बदला ?

PAN Card New Rules :आज के समय में आधार कार्ड की तरह पैन कार्ड भी एक बेहद जरूरी दस्तावेज बन चुका है। इसके बिना पैसों से जुड़े कई काम करना मुश्किल हो जाता है। अगले महीने से पैन कार्ड से जुड़े कुछ बड़े बदलाव लागू होने वाले हैं, जिनका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ सकता है। आइए जानते हैं इन बदलावों की पूरी जानकारी।

क्या-क्या बदलेगा?

  • 1 मई से अगर कोई व्यक्ति 10 लाख रुपये प्रति वर्ष से ज्यादा बैंक या पोस्ट ऑफिस में कैश जमा या निकासी करता है तो उसे पैन की डिटेल्स देनी पड़ेगी।
  • इसके साथ ही अगर आप  होटल, रेस्टोरेंट या फंक्शन में 1 लाख रुपये से ज्यादा खर्च करते हैं तो पैन देना पड़ेगा।
  • अगर आप 5 लाख रुपये से ज्यादा वैल्यू वाली बाइक या कार खरीदते हैं तो भी पैन देना अनिवार्य हो जाएगा।
  • इसके अलावा अगर आप 20 लाख से ज्यादा वैल्यू वाली प्रॉपर्टी खरीद रहे हैं तो भी आपको पैन देना पड़ेगा। कुल मिलाकर सरकार की हर बड़ी पेमेंट पर नजर रहेगी।
  • इसके साथ ही 1 जनवरी 2026 से आधार से पैन लिंक करना अनिवार्य है। अगर आपने ये काम अभी तक नहीं किया है तो आगे चलकर आपको परेशानी आ सकती है।

Aadhaar Pan Linking कैसे करें?

स्टेप 1- सबसे पहले इनकम टैक्स ई-फाइलिंग के पोर्टल पर जाएं। अब अगर आप पहली बार इस वेबसाइट पर आए है तो रजिस्ट्रेशन कर लें।

स्टेप 2- रजिस्ट्रेशन के बाद आपको यूजर आईडी और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करना होगा।

 

स्टेप 3- अब यहां आपको आधार लिंक वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। अगर ये ऑप्शन नहीं मिल रहा है तो माई प्रोफाइल (My profile) के पर्सनल डिटेल्स (Personal Details) में जाएं। यहां आपको लिंक आधार (Link Aadhaar) वाला ऑप्शन मिल जाएगा।

स्टेप 4- इसके बाद आधार नंबर दर्ज कर, Validate Button पर क्लिक करना होगा।

 

स्टेप 5- अंत में आपको एक मैसेज शो होगा। इसमें लिखा जाएगा कि आपका आधार पैन से लिंक हो चुका है।

 

PAN Card New Rules :आधार और पैन लिंक की रिक्वेस्ट UIDAI को जाती है। UIDAI इस पर प्रोसेस करेगा इसे रिएक्टिवेट कर देगा। इसके साथ ही अब आपको पैन-आधार लिंक करने के लिए फीस भी देनी होगी।

Related Articles

Back to top button