cgbse-10th-12-result-2026 : छत्तीसगढ़ बोर्ड के छात्रों का इंतजार खत्म: 29 अप्रैल को जारी होंगे 10वीं और 12वीं के रिजल्ट; ऐसे करें चेक। – RGH NEWS
शिक्षा

cgbse-10th-12-result-2026 : छत्तीसगढ़ बोर्ड के छात्रों का इंतजार खत्म: 29 अप्रैल को जारी होंगे 10वीं और 12वीं के रिजल्ट; ऐसे करें चेक।

cgbse-10th-12-result-2026 :छत्तीसगढ़ के 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल जल्द ही बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी करने वाला है। राज्य के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जानकारी दी है कि 29 अप्रैल को 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित किया जाएगा।

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे। इसके अलावा DigiLocker के माध्यम से भी मार्कशीट चेक की जा सकती है।

CGBSE 10th-12th Result 2026 Linkऐसे चेक कर सकेंगे

  • आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जाएं।
  •  होमपेज पर CGBSE 10th Result 2026 / CGBSE 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी विवरण दर्ज करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • भविष्य के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड कर प्रिंटआउट सुरक्षित रखें

cgbse-10th-12-result-2026 :छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें ताकि रिजल्ट से जुड़ा कोई भी नया अपडेट तुरंत मिल सके।

Related Articles

Back to top button