LPG New Rates : आम लोगों के लिए बड़ी खबर, घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के नए रेट जारी, ऐसे करें चेक – RGH NEWS
बिजनेस

LPG New Rates : आम लोगों के लिए बड़ी खबर, घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के नए रेट जारी, ऐसे करें चेक

LPG New Rates :आज सोमवार को महीने के आखिरी हफ्ते की शुरुआत आम जनता के लिए राहत भरी रही है। तेल कंपनियों (OMCs) ने गैस के नए रेट जारी कर दिए हैं। अच्छी खबर यह है कि घर की रसोई में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो वाले सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि, दुकानदारों और होटल मालिकों के लिए टेंशन बढ़ गई है क्योंकि कमर्शियल सिलेंडर के दाम काफी ऊंचे बने हुए हैं।

महानगरों का हाल: कहां कितनी है कीमत?

​देश के प्रमुख शहरों में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम जस के तस बने हुए हैं:

  • दिल्ली: ₹913.00
  • मुंबई: ₹912.50
  • कोलकाता: ₹939.00
  • चेन्नई: ₹928.50

कमर्शियल सिलेंडर: व्यापारियों पर बोझ

​19 किलो वाले नीले सिलेंडर की कीमतों में भारी उछाल देखा जा रहा है। दिल्ली में यह ₹2,078.50 और मुंबई में ₹2,031.00 पर पहुंच गया है। इसका सबसे बड़ा कारण ‘सऊदी कॉन्ट्रैक्ट प्राइस’ (SCP) में हुई 44% की भारी बढ़ोतरी को माना जा रहा है।

घरेलू और कमर्श‍ियल गैस के दाम

शहर

घरेलू (14.2kg)

कमर्शियल (19kg)

पटना

₹1,002.50

₹2,353.50

लखनऊ

₹950.50

₹2,201.00

हैदराबाद

₹965.00

₹2,320.50

जयपुर

₹916.50

₹2,106.00

नोएडा

₹910.50

₹2,078.50

बेंगलुरु

₹915.50

₹2,161.00

क्यों बढ़ सकते हैं आगे दाम?

​दुनिया भर में चल रहे तनाव, खासकर ईरान-इजरायल युद्ध की वजह से कच्चे तेल की सप्लाई पर बुरा असर पड़ा है। बाजार जानकारों का कहना है कि अगर कच्चा तेल $110 प्रति बैरल के पार जाता है, तो तेल कंपनियां आने वाले दिनों में घरेलू सिलेंडर के दाम बढ़ाने पर मजबूर हो सकती हैं।

LPG New Rates :​फिलहाल घरेलू उपभोक्ताओं के लिए स्थिति सामान्य है, लेकिन ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर बनाए रखना जरूरी है।

Related Articles

Back to top button