Tehran Flights Resume:तेहरान अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से ईरान ने फिर शुरू की विदेशों के लिए उड़ान सेवाएं – RGH NEWS
देश

Tehran Flights Resume:तेहरान अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से ईरान ने फिर शुरू की विदेशों के लिए उड़ान सेवाएं

Tehran Flights Resume:अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव को कम करने की कोशिशें एक बार फिर तेज हो गई हैं। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची शुक्रवार देर रात पाकिस्तान पहुंच गए। शनिवार को उन्होंने पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर के साथ अहम बैठक की। इसी बीच ईरान ने तेहरान के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को फिर से शुरू कर दिया है।

वहीं, ईरान के साथ संभावित बातचीत के लिए अमेरिका की ओर से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सहयोगी स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर के शामिल होने की खबर सामने आई है। हालांकि उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को फिलहाल तैयार स्थिति में रखा गया है। पिछली बातचीत में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई वेंस ने ही की थी। इस बीच इस्लामाबाद में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है।

दूसरे दौर की बातचीत कब होगी और उसका मुद्दा क्या होगा, यह अभी साफ नहीं है। माना जा रहा है कि इस वार्ता का रास्ता ट्रंप द्वारा युद्धविराम को अनिश्चित समय तक बढ़ाने के फैसले के बाद खुला है।

Tehran Flights Resume:ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाक़ाई ने कहा कि हम आधिकारिक दौरे पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद पहुंचे हैं। विदेश मंत्री अराघची क्षेत्र में शांति बहाल करने और अमेरिका के साथ तनाव खत्म करने के लिए पाकिस्तान के मध्यस्थता प्रयासों के तहत उच्च स्तर के अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि फिलहाल ईरान और अमेरिका के बीच किसी सीधी बैठक की कोई योजना नहीं है।

Related Articles

Back to top button