Chardham yatra:आज से चारधाम यात्रा का शुभारंभ, गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट खुले, हाई-टेक सिस्टम से कड़ी सुरक्षा और सुरक्षा और सख्त निगरानी तैनात – RGH NEWS
धर्म

Chardham yatra:आज से चारधाम यात्रा का शुभारंभ, गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट खुले, हाई-टेक सिस्टम से कड़ी सुरक्षा और सुरक्षा और सख्त निगरानी तैनात

Chardham yatra:19 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा 2026 को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस बार यात्रा प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। आज अक्षय तृतीया के मौके पर विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। यमुनोत्री धाम के कपाट दोपहर 12:35 बजे और गंगोत्री धाम के कपाट 12:15 बजे खुलेंगे।

गंगोत्री-यमुनोत्री से यात्रा की शुरुआत

यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने से पहले मां यमुना की उत्सव डोली खरसाली स्थित यमुना मंदिर से सुबह 8:15 बजे शनि देव के साथ यमुनोत्री के लिए रवाना होगी। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलते ही चारधाम यात्रा की औपचारिक शुरुआत हो जाएगी। प्रशासन ने कपाट खोलने की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट

चारधाम यात्रा की शुरुआत के बाद 22 अप्रैल की सुबह 8 बजे बाबा केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इसके बाद 23 अप्रैल को बद्रीनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगे।

हाई-टेक सिस्टम से होगी निगरानी

प्रशासन का कहना है कि इस बार यात्रा में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं दी जाएंगी। यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य, पेयजल, ठहरने और खाने-पीने की पूरी व्यवस्था की गई है। गौरीकुंड से केदारनाथ तक पूरे मार्ग की निगरानी के लिए हाई-टेक सिस्टम लगाया गया है। इसके लिए एक कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां से यात्रा मार्ग पर लगातार नजर रखी जाएगी।

श्रद्धालुओं के लिए जरूरी दिशा-निर्देश

Chardham yatra:सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए यात्रा मार्ग पर करीब 90 कैमरे लगाए गए हैं। रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन के अनुसार, इस आधुनिक सिस्टम से किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सकेगी। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे तय दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि यात्रा सुरक्षित और सुचारु रूप से पूरी हो सके।

Related Articles

Back to top button