Health Benefits: गर्मियों में सेहत के लिए वरदान है मोरिंगा, जानिए इसके सेवन के जबरदस्त फायदे और सही तरीका – RGH NEWS
स्वास्थ्य

Health Benefits: गर्मियों में सेहत के लिए वरदान है मोरिंगा, जानिए इसके सेवन के जबरदस्त फायदे और सही तरीका

Health Benefits :गर्मियों के मौसम में पाचन से जुड़ी समस्याएं आम हो जाती हैं, ऐसे में सेहत का खास ख्याल रखना जरूरी हो जाता है। इस दौरान डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करने की सलाह दी जाती है, जो शरीर को ठंडा रखने में मदद करें। आमतौर पर लोग खीरा, तरबूज जैसी चीजों का सेवन करते हैं, लेकिन एक और सुपरफूड है जो गर्मियों में बेहद फायदेमंद साबित होता है—मोरिंगा (सहजन)।

सहजन को ‘चमत्कारी वरदान’ भी कहा जाता है, क्योंकि इसके पत्ते, फल और फूल सभी औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। इसमें विटामिन A, B, C, कैरोटीन, आयरन, जिंक, पोटैशियम, मैग्नीशियम और फाइबर प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।

गर्मियों में मोरिंगा का सेवन करने से शरीर को अंदर से ठंडक मिलती है, पाचन तंत्र मजबूत होता है और इम्युनिटी भी बेहतर होती है। खासतौर पर कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत पाने में यह काफी मददगार माना जाता है।

आइए जानते हैं गर्मियों में मोरिंगा के सेवन से मिलने वाले प्रमुख फायदे।

1. हाइड्रेशन और पोषण का खजाना

गर्मियों में पसीने के जरिए शरीर से विटामिन और मिनरल्स निकल जाते हैं। ऐसे में मोरिंगा शरीर को जरूरी पोषण देने में मदद करता है। इसमें पोटैशियम, मैग्नीशियम और कैल्शियम भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बनाए रखते हैं और आपको थकान महसूस नहीं होने देते।

2. लू से बचाए
मोरिंगा में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की लू से बचाने में मदद करता है। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है, जिससे गर्मियों में होने वाले संक्रमणों का खतरा कम हो जाता है।

3. पाचन तंत्र के लिए रामबाण
गर्मियों में अक्सर पाचन संबंधी समस्या से लोग परेशान रहते हैं। मोरिंगा की पत्तियों और फलियों में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है जो कब्ज की समस्या को दूर करता है। पेट की सूजन को कम करता है। आंतों की सफाई में भी मदद करता है।

 

4. त्वचा और बालों की सुरक्षा
Health Benefits :तेज धूप त्वचा को झुलसा देती है और बालों को ड्राई बना सकती है। मोरिंगा में विटामिन ए और ई के साथ-साथ ‘ओलिक एसिड’ होता है, जो त्वचा को हाइड्रेटेड रखता है और सूरज की UV किरणों से होने वाले नुकसान से बचाता है।

डिस्क्लेमर:( इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें)

Related Articles

Back to top button