Chardham Registration 2026:चारधाम यात्रा के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें कब तक खुलेंगे सभी धाम के कपाट – RGH NEWS
धर्म

Chardham Registration 2026:चारधाम यात्रा के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें कब तक खुलेंगे सभी धाम के कपाट

Chardham Registration 2026:उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। अब तक लाखों लोग यात्रा के लिए पंजीकरण करा चुके हैं। शुक्रवार, 17 अप्रैल से ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो गया है और पहले ही दिन 2,713 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया।

ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा हरिद्वार, ऋषिकेश, हरबर्टपुर और नया गांव में उपलब्ध है। पहले दिन हरिद्वार में 1,043 और ऋषिकेश में 1,670 श्रद्धालुओं ने अपना पंजीकरण कराया।

चारधाम यात्रा की शुरुआत 19 अप्रैल से होने जा रही है। अब तक ऑनलाइन और ऑफलाइन मिलाकर कुल 18.41 लाख रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। बता दें कि ऑनलाइन पंजीकरण 6 मार्च से शुरू हुआ था। जो लोग ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाए हैं, वे ऑफलाइन माध्यम से भी पंजीकरण करा सकते हैं।

कब खुलेंगे चारधाम के कपाट?

यात्रा के तहत यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट 19 अप्रैल 2026 (अक्षय तृतीया) को खोले जाएंगे। इसके बाद 22 अप्रैल को केदारनाथ धाम और 23 अप्रैल को बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। इस तरह 23 अप्रैल तक सभी चारधाम श्रद्धालुओं के लिए खुल जाएंगे।

सरकार की ओर से साफ किया गया है कि चारधाम यात्रा पर जाने के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। बिना पंजीकरण के यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी।

कैसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन?

  • चारधाम यात्रा के लिए uttarakhandtourism.gov.in वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं
  • आप वेबसाइट पर जाएं और मोबाइल नंबर डालकर अकाउंट बनाएं
  • ओटीपी वेरिफिकेशन के बाद लॉगिन करें और मैनेज टूर पर क्लिक करें
  • आया यात्रा की तारीख सलेक्ट करें और किस धाम की यात्रा करनी है वो चुनें
  • सभी जानकारी के साथ अपनी फोटो अपलोड करें. इसके बाद फॉर्म सबमिट कर दें. आपको इसके बाद क्यूआर कोड और पास मिल जाएगा. इसे संभाल कर रखें या प्रिंट करा लें

Related Articles

Back to top button