17 साल की लड़की ने घर में खुद को फांसी से लटकाया

चेन्नई. मिली जानकारी के अनुसार तमिलनाडु के करूर में शुक्रवार को एक 17 वर्षीय लड़की ने घर में खुदकुशी कर ली. उसने मरने से पहले एक सुसाइड नोट भी छोड़ा जिसमे उसने अपना दर्द बायां करते हुए आरोप लगाया है कि उसका यौन उत्पीड़न किया जा रहा था. यह जानकारी पुलिस ने शनिवार को दी. 12वीं कक्षा की छात्रा शुक्रवार शाम स्कूल से घर लौटी और अपनी विधवा मां के अनुपस्थित रहने पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
लड़की के मृत शरीर को सबसे पहले पड़ोस की रहने वाली एक बुजुर्ग महिला ने देखा. दरअसल, स्कूल से घर लौटने के बाद जब लड़की काफी समय तक घर से बाहर नहीं निकली, तो महिला उसके घर की ओर बढ़ी, जहां उसने बच्ची को फंदे से लटका पाया और तुरंत लड़की की मां को इसकी सूचना दी. इसके बाद पुलिस को बुलाया गया और मृत लड़की के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया.
जांच के दौरान पुलिस को 17 वर्षीय लड़की द्वारा कथित तौर पर छोड़े गए सुसाइड नोट को बरामद किया गयाय नोट में लिखा था, “मुझे करूर जिले में यौन उत्पीड़न के कारण मरने वाली आखिरी लड़की होनी चाहिए. मुझे यह कहने में डर लगता है कि मेरे इस फैसले के पीछे कौन है. मैं इस धरती पर लंबे समय तक रहना चाहती थी और दूसरों की मदद करना चाहती थी, लेकिन अब मुझे इतनी जल्दी यह दुनिया छोड़कर जाना होगा.”



