*✍️पुलिस के घर चोरी इधर कांस्टेबल कर रहा था थाने में ड्यूटी, उधर चोरों ने कर दिया पूरा घर साफ…जाने कैसे हुआ वारदात...!!!!* – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️पुलिस के घर चोरी इधर कांस्टेबल कर रहा था थाने में ड्यूटी, उधर चोरों ने कर दिया पूरा घर साफ…जाने कैसे हुआ वारदात…!!!!*

RGHNEWS धमतरी  धमतरी में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके है, कि अब पुलिसकर्मियों के घर को भी अपना निशाना बनाने से नहीं चुक रहे है। ठीक ऐसा ही मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र के तेलीनसत्ती से आया है। यहां पर रहने वाले एक आरक्षक ने खुद के घर मे चोरी होने की शिकायत थाने मे दर्ज करायी है।

पीड़ित आरक्षक का नाम मुकेश कुमार सिंहा है, जो भाखरा थाने मे पदस्थ है। आरक्षक ने अपनी शिकायत में बताया है कि, वो नौ फरवरी की शाम अपनी पत्नी और बच्चों को रिश्तेदार के यहां छोड़कर घर का ताला लगाकर ड्यूटी चला गया था। ड्यूटी से जब घर लौटा तो गेट के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और आलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात सहित छह हजार की नगदी गायब थी। चोरी की इस वारदात के बाद आरक्षक मुकेश ने इसकी शिकायत तत्काल अर्जुनी थाने में दर्ज करायी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button