RGHNEWS ब्रेकिंग:- दर्दनाक सड़क हादसा, मौके पर 04 की मौत, पिकअप के उड़े परखच्चे... – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

RGHNEWS ब्रेकिंग:- दर्दनाक सड़क हादसा, मौके पर 04 की मौत, पिकअप के उड़े परखच्चे…

 

RGHNEWS प्रशांत तिवारी रायगढ़, थाना खरसिया में छाल रोड पर भालुनारा के पास रात्रि 9.30 बजे के करीब तेज रफ्तार ट्रक व पिकप में आमने- सामने की टक्कर में चार की मौत हो गयी हैं। ट्रक C G 04 MF 4989 का चालक फरार है । उसकी तलाश जारी है।

पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि चार व्यक्ति विद्युत विभाग की पिकप सोल्ड महेंद्रा में सवार थे। दो व्यक्तियों की घटनास्थल पर मौत हो गयी और गंभीर घायल दो व्यक्तियों की खरसिया हॉस्पिटल पहुचने पर मौत हो गयी। प्रतीत होता हैं कि घटना के समय दोनों वाहनों की गति तेज थी।

काम करने बाद वापस लौट रहे थे इस दौरान धरमजयगढ़-  खरसिया मार्ग के देहजरी – भालुनारा के पास बिजली विभाग के वाहन एवं ट्रक की टक्कर से उसमें सवार चारों की मौत हो गई है। इस घटना में बिजली विभाग खरसिया के जेई सुशील सिदार, जेई अमल एक्का, लाइनमैन राजेंद्र सिदार एवं ड्राइवर भार्गव वैष्णव की मौत हो गई है। घटना की सूचना पर चारों को खरसिया स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया लेकिन उनको बचाया नहीं जा सका। इस दुःखद घटना से पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल  है। विभाग के कार्यपालन अभियंता गुंजन शर्मा सहित आला अधिकारी खरसिया पहुंचे हैं और अग्रिम कार्रवाई उनके द्वारा की जा रही है।

(1) सुशील सिदार, जे.ई, खरसिया, विद्युत विभाग, उम्र करीब 42 वर्ष। निवासी चंद्रपुर ।
(2) अमल एक्का, 30 वर्ष, जे ई टुरेकेला। निवासी कोरबा।।
( 3) राजेन्द्र सिदार, 43 वर्ष, ग्राम परस्कोल, लाइन मेन ।
(4) भार्गव वैष्णव, 28 वर्ष। पिकप चालक, खरसिया पुरानी बस्ती।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button