कॉलोनी बनाकर सड़क व मूलभूत सुविधाएं देना भूला निगम...ईडब्लूएस मकान लेकर पछता रहे नागरिक – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

कॉलोनी बनाकर सड़क व मूलभूत सुविधाएं देना भूला निगम…ईडब्लूएस मकान लेकर पछता रहे नागरिक

RGHNEWS प्रशांत तिवारी रायगढ़। इन दिनों नगर निगम शहर के चारो ओर ईडब्लूएस मकान बनाकर लोगों को बिक्री करने में लगा है। निगम मकान बनाकर बिक्री करने के बाद मूलभूत सुविधाएं जैसे सड़क, बिजली, पानी की सुविधा उपलब्ध नहीं करा रहा है। जिस बात को लेकर नगर निगम की कॉलोनी में रहने वाले लोगों में काफी आक्रोश है। मेडिकल कॉलेज के बगल नगर निगम द्वारा पूर्व में 10 ब्लॉक बनाकर वहां विस्थापन के तहत लोगों को बसाया था। शुरुआत में नगर निगम उन्हें आने-जाने के लिए मार्ग बनाकर देने का आश्वासन दे रहा था, लेकिन करीब 10 साल बितने के बाद भी अब तक साहेबराम नगर निगम कॉलोनी में रहने वाले मेडिकल कॉलेज के बगल बनी कॉलोनी के भीतर से होकर आने-जाने को विवश हैं। वर्तमान में उक्त कॉलोनी के बगल में ही निगम के चार ब्लॉक नए और तैयार किए जा रहे हैं। जिसमें लोगों को बसाने की तैयारी है। उक्त कॉलोनी में वर्तमान स्थिति को देखा जाए तो पीने के लिए साफ सुथरा पानी, नाली, बिजली व सड़क का अभाव है। इसी तरह सूर्या विहार कॉलोनी कैम्पस में भी बड़ी संख्या में नगर निगम कॉलोनी बनाकर बिक्री कर रहा है, लेकिन वहां अब तक पानी, बिजली का प्रबंध नहीं है। इसके साथ ही ठेकेदार द्वारा मकान खरीददारों को मकान की चाबी उपलब्ध कराने में भी आनाकानी की जा रही है। जिसके लिए सूर्या विहार कॉलोनी निवासी जल्द ही निगम आयुक्त से मिलकर शिकायत करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button