मेडिकल कॉलेज अस्पताल में प्रसूता महिलाओं से लिया जा रहा जांच शुल्क 1 माह पूर्व से प्रारंभ किया गया नया नियम.. – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में प्रसूता महिलाओं से लिया जा रहा जांच शुल्क 1 माह पूर्व से प्रारंभ किया गया नया नियम..

RGHNEWS प्रशांत तिवारी रायगढ़। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इन दिनों डिलीवरी कराने पहुंचने वाली गर्भवती महिलाओं के रक्त जांच समेत अन्य जांच के लिए विधिवत पर्ची काटकर अस्पताल प्रबंधन द्वारा पैसा लिया जा रहा है 1 माह पूर्व तक मेडिकल कॉलेज अस्पताल में डिलीवरी वाली महिलाओं के जांच का पैसा नहीं लगता था उनके नाम से निशुल्क पर्ची बनाई जाती थी वर्तमान में यह नया नियम लागू किया गया है जबकि प्रदेश में कहीं भी इस तरह का नियम नहीं लगाया गया है।

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जांच के लिए 630 रुपए की पर्ची काटी जाती है इस विषय में गायनिक वार्ड की सिस्टर और पर्ची काट रहे स्टाफ से पूछने पर उन्होंने किसी भी प्रकार का लिखित आदेश मेडिकल कॉलेज डिन या अस्पताल अधीक्षक के द्वारा देने की बात नहीं कही है। अस्पताल में डॉक्टर स्टाफ व अन्य स्टाफ के लगातार कोरोना पॉजिटिव आने की स्थिति में अस्पताल में स्टाफ की काफी कमी हो गई है ऐसे में आयुष्मान कार्ड और राशन कार्ड ब्लॉक करने वाले स्टाफ भी उसकी चपेट में आकर इलाजरत हैं। इमरजेंसी की हालत में मरीज अस्पताल जा रहे हैं प्रसूता महिलाओं के डिलीवरी का पूरा खर्च अस्पताल में भर्ती होने के साथ शासन द्वारा निर्वहन किया जाता था पूर्व में भी गायनिक वार्ड के स्टाफ द्वारा दवाई व अन्य सामान के नाम पर मरीजों को ठगा जाता था लेकिन अब नया नियम निकालकर खुलेआम मरीजों को लूटा जा रहा है मरीज लेकर अस्पताल पहुंची मितानिन ने भी चर्चा के दौरान बताया कि विगत 1 माह से यह नया नियम लागू किया गया है जिसके विषय में कोई जानकारी नहीं दी जाती है निजी अस्पताल की तरह शासकीय अस्पताल में भी भर्ती होने के पूर्व मरीज को देखने वाले डॉक्टर द्वारा खून ,हीमोग्लोबिन ,पेशाब समेत अन्य जांच के लिए लिखा जाता है जिसका पैसा लेने के बाद पर्ची काट कर दी जाती है गरीब तबके के अस्पताल पहुंचने वाले मरीज के लिए यह बड़ी समस्या बन गई है।

क्या कहते हैं
इस विषय में मुझे भी पता नहीं है मेडिकल रिकॉर्ड सेक्शन और अस्पताल प्रबंधन से ही जानकारी मिल सकेगी गायनिक वार्ड में किसी प्रकार का पैसा लेन देन नहीं किया जाता है।
डाक्टर पी सुधीर बाबू
एच ओ डी गायनिक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button